RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:वोटर अधिकार यात्रा ने दी इंडिया गठबंधन को नई ऊर्जा : डा शशि कुमार सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 नवंबर। रविवार को भोजपुर जिले के सातों सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. शशि कुमार सिंह के नेतृत्व में सघन चुनाव प्रचार अभियान चलाया गया।सात विधानसभा क्षेत्रों—आरा, बड़हरा, संदेश, जगदीशपुर, शाहपुर, तरारी तथा अगिआंव (सुरक्षित)—में चलाए गए इस अभियान ने आम जनता के बीच गठबंधन के पक्ष में अभूतपूर्व उत्साह का संचार किया। चलाए गए चुनावी अभियान न केवल प्रचार का माध्यम बना, बल्कि जनता को गठबंधन की नीतियों एवं विकास के संकल्प से जोड़ने का प्रभावी साधन भी सिद्ध हुआ।30 अगस्त 2025 को आरा में आयोजित इस समापन सभा में राहुल गांधी ने अपने भाषण में बिहार की राजनीतिक व सामाजिक विसंगतियों पर तीखा प्रहार किया।वर्तमान व्यवस्था में गरीबी, बेरोजगारी और असमानता चरम पर है, जबकि गठबंधन न्यायपूर्ण विकास का वादा करता है। युवा व महिलाओं ने गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में सक्रिय भागीदारी की, जो यात्रा के उद्देश्य—वोटर जागरूकता एवं लोकतंत्र की मजबूती—को साकार करने में सहायक सिद्ध हुआ। दशकों से चली आ रही उपेक्षा ने जिले को आर्थिक व सामाजिक रूप से पीछे धकेल दिया है, जहां बुनियादी सुविधाओं की कमी ने विकास को बाधित किया है।कांग्रेस जनों ने घर-घर जाकर, सड़क मार्गों पर नुक्कड़ सभाओं को आयोजित कर एवं जनसभाओं के माध्यम से इन मुद्दों को उजागर किया। विशेष रूप से, बेरोजगारी उन्मूलन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुधार, किसानों की आय दोगुनी करने तथा महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया। इस दौरान दर्जनों छोटी-बड़ी सभाएं हुईं जिनमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। डोर-टू-डोर कैंपेन चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया तथा गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। वीर कुंवर सिंह के नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय संगठित लूट का अड्डा बना हुआ है। यह अभियान न केवल चुनावी रणनीति का हिस्सा है, बल्कि बिहार की राजनीति में कांग्रेस की सक्रिय भूमिका को मजबूत करने का माध्यम भी बना है।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग ने इस अभियान को ‘जन-जन तक इंडिया’ नाम देकर इसे एक मॉडल कैंपेन के रूप में स्थापित किया है, जो भविष्य के चुनावों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।”यह अभियान हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है कि बिहार का विकास गठबंधन की एकजुटता से ही संभव है।अभियान में डॉ. शशि कुमार सिंह के साथ डॉ विमल कुमार सिंह, शशिकांत तिवारी, ओमप्रकाश मुन्ना, सचिता यादव, सुशील कुमार शर्मा, अश्वनी पासवान,भास्कर मिश्रा, गूंजय कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार शंकर सोनी सहित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध अभिनेता और पूर्व सांसद श्री इनोसेंट वरिद थेकेथला के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:कस्तूरबा विद्यालय में माहवारी स्वच्छता पर कार्यशाला में छात्राओं को किया गया जागरूक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को देश की सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सेवा करने के लिए बधाई दी।

rktvnews

सारण:चुनाव कार्य में लगे अधिकारी लीडर की तरह करें कार्य:प्रमंडलीय आयुक्त सरवनन एम

rktvnews

पंजाब नैशनल बैंक,आरा ने ऋण वसूली हेतु उधारकर्ताओं पर कसा शिंकजा।

rktvnews

आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

rktvnews

Leave a Comment