RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर:डीएम ने किया सिमरी, चक्की एवं ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत कोईलवर तटबंध का निरीक्षण।

RKTVNEWS/बक्सर (बिहार)14 जुलाई।बाढ़ की तैयारी के मद्देनजर 13 जुलाई को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा सिमरी, चक्की एवं ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत कोईलवर तटबंध का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में नैनीजोर-ब्रह्मपुर मुख्य पथ पर धर्मागतपुर ग्राम के पास सडक का कटाव पाया गया, जिससे वाहनों के परिचालन एवं आम जनों को आवागमन में समस्या उत्पन्न हो रही है। आम जनों द्वारा बताया गया कि इस संबंध में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल डुमराँव से पृच्छा किए जाने पर संतोषप्रद उत्तर नहीं दिया गया जिससे यह प्रलक्षित होता है कि उनके द्वारा नियमित रूप से अनुश्रवण नहीं किया जा रहा है, जो खेदजनक है। इस आलोक में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल डुमराँव को स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी, डुमराँव को निर्देश दिया गया कि कार्यपालक अभियंता से समन्वय स्थापित कर उक्त कटाव की यथाशीध्र मरम्मति कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि आमजनों को आवागमन में किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो।

Related posts

चतरा जिले में DDU-GKY के तहत मोबिलाइजेशन सह-रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन, 64 युवा प्रशिक्षण के लिए रवाना।

rktvnews

सीतामढ़ी:भूकंप सुरक्षा सप्ताह-2024 के अवसर पर आपदा न्यूनीकरण के लिए जन जागरूकता रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

मध्यप्रदेश;शुभमस्तु कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उद्योगपतियों ने आभार व्यक्त किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 7 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के शुरू होने की घोषणा करेंगे।

rktvnews

छुटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूचि में शामिल कराने हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान

rktvnews

नवादा:आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment