RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बलिया के साहित्यकारों का छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय संगोष्ठी में हुआ सम्मान, डॉ. आदित्य कुमार ‘अंशु’ रहे विशिष्ट अतिथि।

RKTV NEWS/बलिया (उत्तर प्रदेश)16 सितंबर।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विकास संस्कृति साहित्य अकादमी एवं विकास संस्कृति अभियंता अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन 2026 में बलिया के चार साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। सम्मानित साहित्यकारों में डॉ. आदित्य कुमार ‘अंशु’, डॉ. रमाशंकर वर्मा मनहर, डॉ. सुनील कुमार ओझा एवं डॉ. फतेहचंद बेचैन जी शामिल रहे। कार्यक्रम में साहित्य, शोध एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े विद्वतजन सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक रहे। वहीं बलिया के ख्यातिलब्ध साहित्यकार डॉ. आदित्य कुमार ‘अंशु’ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। संगोष्ठी का विषय ‘राष्ट्रकवि की अवधारणा एवं भारत के राष्ट्रकवि’ था, जिसमें दो दर्जन से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें डॉ. आदित्य कुमार अंशु, डॉ.सुनील कुमार ओझा, डॉ. रमाशंकर वर्मा मनहर एवं डॉ. फतेहचंद बेचैन ने भी शोधपत्र प्रस्तुत किया एवं वक्तव्य दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. आदित्य कुमार ‘अंशु’ ने अपने वक्तव्य में बलिया जिले के साहित्य में राष्ट्रीय चेतना के इतिहास एवं राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रकवि की अवधारणा एवं राष्ट्रकवि डॉ. बृजेश सिंह के साहित्य में राष्ट्रीय चिंतन को गंभीरता से रेखांकित किया।
बताते चलें कि इस संगोष्ठी में बलिया से जुड़े राष्ट्रकवि डॉ. बृजेश सिंह भी उपस्थित रहे, और उनका साहित्य विशेष केंद्र में रहा। उनके महाकाव्य “आहुति” एवं “वेदमूर्ति” पर केंद्रित शोधपत्र भी प्रस्तुत किए गए। इन सभी शोधपत्रों को पुस्तकाकार रूप में डॉ. रवींद्र पूंजाराम ठाकरे द्वारा संपादित कर लगभग 500 पृष्ठीय ग्रन्थ ‘राष्ट्रकवि की अवधारणा और भारत के राष्ट्रकवि’ के रूप में विमोचन किया गया।इस कार्यक्रम में अनेक विभूतियां उपस्थित रहीं। जिनमें “आहुति” महाकाव्य के संपादक डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह संजय जी भी सम्मिलित रहे। डॉ. बृजेश सिंह के साहित्य पर डॉ. मोतिम वर्मा गंगा की पुस्तक का भी विमोचन किया गया।
छत्तीसगढ़ की धरती पर बलिया के साहित्यकारों का सम्मान और बलिया की धरती से जुड़े राष्ट्रकवि डॉ बृजेश सिंह के साहित्य पर विमर्श बलिया जनपद के लिए गर्व का विषय एवं महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के आम चुनाव में जीत के लिए क्रिस्टोफर लक्सन को हार्दिक बधाई दी।

rktvnews

56वें इफी में वेव्स फिल्म बाजार 2025 का उत्साहपूर्ण समापन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:5वें दिन 676 अभ्यर्थियों ने 763 नाम निर्देशन पत्र किए जमा।

rktvnews

धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता एवं भाईचारे को करते हैं प्रबल:मंत्री रावत

rktvnews

सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर पटना में राजकीय समारोह आयोजित कर लोकनायक स्व जयप्रकाश नारायण को किया गया नमन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डिब्रूगढ़ पहुंचने के साथ गंगा विलास क्रूज द्वारा अपनी पहली यात्रा पूरी करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

rktvnews

Leave a Comment