
भोपाल/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 16 सितंबर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज लोकभवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
भेंट के दौरान प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी गतिविधियों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
