आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 मई। शनिवार को तरारी प्रखंड के जेठवार भट्ट गाँव में माँ बरेजी ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आठवें दिन झमा झम बारिश के बीच मथुरा गोवर्धन के जगद्गुरु निम्बकाचार्य राधा मोहन शरण देवाचार्य जी महाराज ने भागवत कथा का श्रवण कराया।श्रद्धालु भी बारिश में जमे रहें।श्री राधामोहन शरण जी महाराज ने कहा कि ये जो शरीर मिला है वो तप करने के लिए मिला है, भोग भोगने के लिए नहीं. अगर हमने तप नहीं किया, भगवान का भजन -पूजन नहीं किया तो हम पशु के समान है।तप, त्याग और ज्ञान ही हमें पशु से अलग करता है। महाराज जी ने कहा कि भरत-मृग की कथा में कहा कि अपने अंत समय में हम जैसा चिंतन करते हुए शरीर छोड़ते है अगले जन्म में हम वैसा ही शरीर पाते है। भरत ने मृग का चिंतन करते हुए शरीर छोड़ा, तो अगले जन्म में उन्हें मृग शरीर प्राप्त हुआ।
माँ बरेजी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष धीरज कु राय ने बताया भागवत कथा के मध्य ही बारिश शुरू हो गईं. लेकिन श्रद्धालु डटे रहें. इस अवसर पर राजेश भट्ट, लोजपा (रामविलास ) के राष्ट्रीय प्रवक्ता, राजेश्वर पासवान जिलाध्यक्ष भोजपुर,लोजपा (रामविलास) आशुतोष झा, शिवसेना अध्यक्ष बिहार प्रदेश, कमलेश कुमार, शिवसेना उपाध्यक्ष, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सुभाष शर्मा जी संतोष कुमार दीपक राय विकास कुमार राय हरेंद्र कुमार भोजपुर जिला लोजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं गडहनी नगर पंचायत के अध्यक्ष गुड्डू जी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार जी उपस्थित हुए और श्री महाराज जी का सानिध्य प्राप्त किया।

previous post
