RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)15 अक्टूबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खनिज परिवहन, अवैध खनन एवं राजस्व संग्रह से संबंधित विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में वाहनों की जांच कर नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सख्त निगरानी रखी जाए तथा दोषी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि राजस्व संग्रह पर विशेष ध्यान दिया जाए और सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिया कि अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिए अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी समन्वयपूर्वक कार्रवाई करें। आवश्यकता पड़ने पर फोर्स की मांग की जा सकती है, किंतु कार्यवाही में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए और क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

वैशाली:मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर:विश्वाचार्य डॉ धर्मेन्द्र बने कुलाधिपति,आचार्य कुल में खुशी।

rktvnews

भोजपुर:आरा सदर प्रखंड के जमीरा गांव सहित 14 पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करे जिला प्रशासन: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षात्मक बैठक की।हरित क्षेत्र 15 से 17 फीसदी करने पर दिया जोर।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के जवइनिया मे गंगा के कटाव से मंदिर सहित कई घर गंगा में समाये।

rktvnews

Leave a Comment