RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:दिव्यांगजन हमारी प्राथमिकता हैं, आत्मनिर्भर बनाना हमारा संकल्प: उपायुक्त

उपायुक्त ने दुमका प्रखंड में दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण समारोह का किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)15 अक्टूबर।दुमका प्रखंड परिसर में मंगलवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त ल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने लाभुकों के बीच इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
उन्होंने सभी लाभुकों से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की और अधिकारियों को दिव्यांगजनों की सुविधा एवं पुनर्वास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया।
इसके उपरांत उपायुक्त ने राजकीयकृत उच्च विद्यालय, कढ़हरबिल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, शौचालयों की नियमित सफाई बनाए रखने तथा स्मार्ट क्लास को फंक्शनल रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने शिक्षकों को बच्चों के करियर काउंसलिंग कराने एवं उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई की जानकारी ली और बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित किया।
इसके दौरान उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय में अवस्थित मईया आजीविका सिलाई केंद्र का भी निरीक्षण किया।

Related posts

अदाणी फाउंडेशन की संगीनी टीम ने सहायकों के साथ मिलकर सिरोही एवं जालोर ज़िलों में 650 से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने में सफलता के साथ किया कार्य।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने की उज्जैन संभाग के विकास और सिंहस्थ के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन किए अर्पित।

rktvnews

खैरागढ़:ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर में विभिन्न कलाओं की शिक्षा ले रहे छात्रों में खुशी की लहर।

rktvnews

वैशाली:आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान एवं हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के आयोजन को लेकर वैशाली और सारण के डीएम एवं एसपी की उच्वस्तरीय बैठक आयोजित।

rktvnews

गीता आश्रम चतरा में हुआ रात्रि चौपाल का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment