RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

वैशाली:मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत।

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार) 19 मार्च। सोमवार को वैशाली जिला में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन पदाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। अपर समाहर्ता, वैशाली की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत ट्रांसजेंडरों के साथ बैठक की गई एवं मतदान में अपनी भागीदारी निभाने और बधाई गीत के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। ट्रांसजेंडरों के द्वारा द्वारा इस कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने हेतु संकल्प लिया गया। शिक्षा विभाग एवं भारत स्काउट एंड गाइड वैशाली के द्वारा साइकिल रैली निकालकर लोगों से मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने हेतु अपील की गई। बुनियाद केंद्र के सौजन्य से दिव्यांगजनों द्वारा ट्राई साइकिल रैली निकालकर घूम-घूम कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। डीआरसी के द्वारा ट्री ऑफ डेमोक्रेसी बनाकर मतदाताओं को मतदान से संबंधित उनके अधिकारों से अवगत कराया गया।

Related posts

गिरीडीह:राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2025 के अवसर पर थीम”बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” के विषय पर समाहरणालय सभागार में सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

बागपत:एफपीओ की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए तकनीकी व वित्तीय सहयोग तेज करने के निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड;सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी पहली प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर शिवसागर रामगुलाम और सर अनिरुद्ध जगन्नाथ की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में भारत के भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया

rktvnews

Leave a Comment