RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा सदर प्रखंड के जमीरा गांव सहित 14 पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करे जिला प्रशासन: क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)9 अगस्त।भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के महागठबंधन समर्थित पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस बयान में मांग की है कि आरा सदर प्रखंड के जमीरा गांव सहित अन्य 14 पंचायतों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाए।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने आज सनदियां, सारंगपुर, बभनौली, महुली,कड़ारी,धोबहां, मानपुर सहित कई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा प्रखंड के 14 पंचायत के प्रायः सभी गांव बाढ़ प्रभावित हैं.आरा आपदा की देखभाल करने वाले पदाधिकारी आरा सी.ओ.इलाके से फरार है इसलिए जिला पदाधिकारी के पास आरा प्रखंड का सही रिपोर्ट नहीं पहुंच रहा है यही वजह है कि आरा प्रखंड में बाढ़ राहत कार्य नहीं चल रहा है
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि जिला पदाधिकारी महोदय को एक बार आरा प्रखंड का दौरा करना चाहिए,ताकी बाढ़ का सही अनुमान लग सके.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि दौलतपुर,घुघुआं,बारा, बसंतपुर, सारंगपुर, बभनौली, महुली, कड़ारी धोबहां, मानपुर,देवढी, मोहनपुर, कड़रा, इंग्लिश, दुरौंधा,पीरौंटा जगवलिया,पिपरा जयपाल, नागोपुर, चौमुखा, जगवलिया,सभी डुमरा, निर्मलपुर, सैदपुर,बरजा, बाघा कोल, तेतरिया, अगरसंडा पुरुषोत्तमपुर,धमार यूं कहें कि पुरा आरा प्रखंड बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है इस लिए आरा सदर प्रखंड को जिला पदाधिकारी बाढ़ क्षेत्र घोषित करें.
श्री अंसारी ने बड़हरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सुखा राशन वितरण का स्वागत करते हुए मांग कि है कि आरा प्रखंड के सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सुखा राशन वितरण कराई जाय.तथा गरीबों के बीच त्रिपाल और मवेशियों के लिए चारा का प्रबंध किया जाय.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने आरा सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के साथ सौतेले व्यवहार की कड़ी आलोचना की.तथा मांग कि है कि आरा प्रखंड के आपदा की देखभाल सी.ओ.आरा से हटा कर किसी दूसरे पदाधिकारी को सौंपी जाए.
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण में क्यामुद्दीन अंसारी के कलावे सत्येन्द्र कुशवाहा,दिनानाथ कुशवाहा, सुरेन्द्र सिंह, हरेंद्र यादव, हिम्मत यादव,राजद नेता धनंजय यादव थे।

Related posts

छपरा शहर से व्यवस्थित रूप से जलनिकासी को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

बागपत:नगर पंचायत टिकरी कान्हा गौशाला का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:आरा सांसद ने लोकसभा में रेलवे के अमृत काल पर उठाए सवाल,आम जनता के पक्ष में हुए मुखर।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की युवा-केंद्रित पहलों का शुभारंभ करते हुए कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

झारखण्ड:जो चोरी करेगाऔर चोरी कराएगा उसको जेल जाना पड़ेगा : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

भोजपुर:कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच द्वारा गरीबों में कंबल वितरित।

rktvnews

Leave a Comment