RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी का किया औचक निरीक्षण।

बढ़ रहे कोरोना के मरीजो को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारी दुरूस्त करने का निर्देश।

चिकित्सक एवं कर्मी मरीजों के प्रति सहयोगपूर्ण, संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करें।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)08 जून।जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चतरा कीर्तिश्री ने आज इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुमित कुमार जयसवाल से स्वास्थ्य केंद्र में दी जाने वाली सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। विशेष रूप से उन्होंने रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की ड्यूटी, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता, ओपीडी, प्रसव कक्ष, चिकित्सक कक्ष, उपकरणों की क्रियाशीलता,ए.एन.एम की वर्तमान संख्या,स्वास्थ्य केंद्र के भवन की स्थिति,मेडिकल उपकरणों की स्थिति,एक्स रे मशीन की स्थिति आदि का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा प्रतिनियुक्त मानव बल का पूर्ण उपयोग हो तथा स्वास्थ्य केंद्र में रोस्टर ड्यूटी का सख्ती से पालन हो इसका खाश ख्याल रखें।
उन्होंने रात के दौरान ड्यूटी को कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने विशेष रूप से स्वच्छता, दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति तथा आपातकालीन सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के क्रम में 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 7 मरीज भर्ती थे तथा प्रतिदिन की ओपीडी की संख्या की जानकारी लेते हुए उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के कार्यशैली की सराहना की आगे उन्होंने आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में और भी बेहतर ठोस पहल करने के निर्देश दिए।उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी चिकित्सक एवं कर्मी मरीजों के प्रति सहयोगपूर्ण, संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करें ताकि मरीजों की संतुष्टि और अस्पताल में उपस्थिति दोनों में और भी ज्यादा वृद्धि हो सके। साथ ही देश में बढ़ रहे कोरोना के मरीजो को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारी दुरूस्त करने की भी बात कही और सुविधाओं को दुरुस्त करने हेतु आवश्यकताओं का प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिससे इलाज कराने आए मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज सेवाएं मिल सके।
निरीक्षक के दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी इटखोरी , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुमित कुमार जयसवाल, जिला खेल पदाधिकारी सह जन शिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी तुषार रॉय समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता पहुंचे समाहरणालय चतरा!किया नव चयनित शिक्षिकाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण।

rktvnews

सामाजिक नैतिकता को दीमक सरीखा चाट रहा एकल परिवारों का चलन।

rktvnews

रंगबहादुर यादव बने प्रदेश नमो एप प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी!नेताओं ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

पटना:बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

कैबिनेट ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की व्यापक योजना “पृथ्वी विज्ञान (पृथ्वी)” को मंजूरी दी।

rktvnews

सारण:आगामी लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment