RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:एमएसएमई इकाइयों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)26 सितंबर।झारखंड सरकार के उद्योग विभाग एवं झारखंड औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम (JIIDCO) द्वारा एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता और प्रदर्शन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विश्व बैंक समर्थित RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) कार्यक्रम के तहत दिनांक 26 सितंबर 2025 को जिला उद्योग केंद्र, दुमका के सभागार कक्ष में “उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य जिले के नवोदित एवं मौजूदा उद्यमियों को औपचारिक रूप से एमएसएमई इकाइयों के रूप में पंजीकृत करना, पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाना, एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उन्हें लाभान्वित करना था। शिविर में भाग लेने वाले उद्यमियों को ऑनलाइन उद्यम पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी दी गई। शिविर के दौरान कुल 21 उद्यमियों ने ऑन स्पॉट पंजीकरण कराया, जो कि जिले में औपचारिक एमएसएमई इकाइयों की संख्या बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस अवसर पर महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र दुमका दास कुमार एक्का ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि, एमएसएमई क्षेत्र देश के आर्थिक विकास में अहम् योगदान निभाते है। उनके द्वारा बताया गया कि डीआईसी एमएसएमई के लिए वन-स्टॉप-शॉप के रूप में कार्य करते हैं, जो उन्हें प्रभावी ढंग से स्थापित होने, बढ़ने और प्रतिस्पर्धा करने के लिए आवश्यक संसाधन, मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान करते हैं। उनके द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाएं जैसे- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने हेतु प्रतिभागियों को प्रेरित किये।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक,जे. एस. एल. पि. एस. निशांत एक्का ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्टार्ट-अप विलेज, इन्टरप्रेन्योरशिप, वन स्टॉप सुविधा , माइक्रो इन्टरप्राइजेज डेवलपमेंट जैसे योजनाओं को बढ़ावा देने हेतु जे. एस. एल. पी. एस. द्वारा क्रियान्वित योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसानों, महिला समूहों एवं युवाओं के लिए स्वरोजगार के कई अवसर सुलभ हैं, जिन्हें एमएसएमई के साथ जोड़कर विस्तारित किया जा सकता है।
जिला अग्रणी प्रबंधक, इंडियन बैंक, दुमका आशुतोष सिंह के द्वारा बैंक से संबंधित विभिन्न प्रकार के एमएसएमई योजना के तहत लोन एवं सब्सिडी के संबंध में जानकारी दी गई. उनके द्वारा लोन से संबंधित प्रकिया, आवश्यक दस्तावेज, नियम एवं शर्त आदि के बारे में जानकारी दी गई है. साथ ही कैम्प में उपस्थित सभी उद्यमियों को उद्यमिता के साथ साथ रोजगार सृजन हेतु प्रोत्साहित किए.
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, दुमका के द्वारा उपस्थित उद्यमियों को खाद्य पदार्थ संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई. उनके द्वारा एफ. एस. एस. ए. आई. लाइसेंस की अनिवार्यता एवं निबंधन कि प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित उद्यमियों को दी गयी.
अध्यक्ष/सचिव, चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स, दुमका के द्वारा बताया गया कि दुमका जैसे पिछड़े जिले में औद्योगीकरण एवं रोजगार सृजन के अवसर उपलब्ध हैं। युवा उद्यमियों कि इस दिशा में पहल करनी चाहिए। उनके द्वारा बताया गया कि दुमका जिला में उद्योग स्थापना या संचालन हेतु किसी प्रकार कि कोई कठिनाई हो या अन्य सहायता के लिए प्रतिभागी संपर्क कर सकते हैं।
इस अवसर पर ईओडीबी मैनेजर, जिला उद्योग केंद्र दुमका मनोज कुमार प्रमाणिक ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “एमएसएमई क्षेत्र देश के आर्थिक विकास की रीढ़ है। उनके द्वारा जिले में एमएसएमई के विकास कि संभावनाओं के बारे में प्रकाश डाला तथा उद्यम निबंधन कि प्रक्रिया एवं इसके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उनके द्वारा कहा गया कि इस प्रकार के जागरूकता शिविरों के माध्यम से न केवल पंजीकरण को बढ़ावा मिलता है, बल्कि दुमका जिले में स्वरोजगार और उद्यमिता को भी बल मिलता है।”

Related posts

दुमका में पशु सखियों द्वारा पशुधन स्वास्थ्य संवर्धन अभियान जारी।

rktvnews

ओएनजीसी जैसे सरकारी और सार्वजनिक उद्यम उत्तर-पूर्व में जीवन-स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं”: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप एस पुरी

rktvnews

जल जीवन मिशन ने 13 करोड़ ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन लगाने की उपलब्धि हासिल की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:छह संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी,दोपहर 1 बजे तक 44.43 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

भारतीय सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क ने फिनटेक और बैंकिंग सेवाओं में स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए गांधीनगर में 24वां उद्यमिता केंद्र फिनग्लोब का शुभारंभ किया।

rktvnews

54वें आईएफएफआई में प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार के लिए 15 फिल्में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

rktvnews

Leave a Comment