RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी 231 पंचायतों मे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान (1 जुलाई से 30 सितंबर तक) का सफल आयोजन।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)26 सितंबर।वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत जिले के अंतिम 19 पंचायतों में दिनांक 26 सितंबर 2025 को एक साथ विशेष बैंकिंग शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के साथ जिले में चल रहा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से सीधे जोड़ना तथा वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी कर इसे विशेष बनाया।
पंचायत स्तर पर आयोजित इन शिविरों के दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) की जानकारी दी गई और मौके पर ही नए पंजीकरण किए गए। Re-KYC, निष्क्रिय खातों का पुनः सक्रियण जैसे कार्य भी किए गए एवं ग्रामीणो को वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।

वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान (1 जुलाई से 30 सितंबर तक) की उपलब्धियां निम्नवत है

– प्रधानमंत्री जनधन खाते : 17058
– प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना : 29024
– प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना : 49687
– अटल पेंशन योजना : 9779
– Re-KYC पूर्ण : 139190

अग्रणी जिला प्रबंधक संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि यह अभियान जिले के प्रत्येक वर्ग को बैंकिंग से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा है। भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक नागरिकों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ा जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि हर परिवार तक वित्तीय समावेशन की पहुंच सुनिश्चित हो।”

Related posts

देवघर:उप विकास आयुक्त ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:क्या? दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग लगाने से युवाओं को मिलेगा रोजगार : अजीत कुशवाहा

rktvnews

सारण:फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम पर किया गया उन्मुखीकरण, सीएचओ की भूमिका पर की गयी चर्चा।

rktvnews

रचनात्मकता में एकता प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

rktvnews

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के तापमान आंकड़े जारी किये।

rktvnews

भोजपुर:युवा फुटबॉल क्लब दक्षिण एकौना के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment