RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

कोटा में बोरखेड़ा एलीवेटेड रोड की स्वायत्त शासन मंत्री ने दी सौगात- कोटा में आधारभूत सुविधाओं का सभी क्षेत्रों में हुआ चहुंमुखी विकास – स्वायत्त शासन मंत्री

जयपुर/राजस्थान 09जुलाई। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने यातायात की सुगम सुविधा प्रदान करने वाले शहर के 10 वे बड़े प्रोजेक्ट बोरखेड़ा फ्लाईओवर को जनता को समर्पित कर चहुंमुखी विकास का संकल्प साकार किया।
स्वायत्त शासन मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कोटा में सुगम यातायात एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए शुरू की गई सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी क्षेत्रों में नागरिकों के लिए सुगम यातायात के लिए सड़क, फ्लाई ऑवर, अंडरपास, पेयजल परियोजनाऐं, पर्यटन विकास के कार्य हाथ में लिए गये थे जिन्हें 3 साल में गुणवत्ता के साथ पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस फ्लाई ऑवर के बनने से बारां से आने वाले नागरिकों के साथ स्थानीय वांसिदों को आवागमन की सविधा मिलेगी। समय एवं ईधन की बचत होगी, शहर में प्रदुषण भी कम होगा।
उन्होंने बताया कि 1124 मीटर लंबा टू लेन फ्लाईओवर के निर्माण में 111 करोड़ की लागत आई है। 15 मीटर चौड़ाई के इस टू लेंन वाले फ्लाईओवर को 28 स्पान पर विकसित किया गया हैं। बोरखेड़ा फ्लाईओवर से बारां रोड पर बसी दर्जनों कॉलोनी के लाखों लोगों को लाभ होगा और बारां रोड आवागमन सुगम होगा। लोकार्पण के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने फूलमालाओं और साफ़ा पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।
इस अवसर पर महापौर मंजू मेहरा, जिला कलक्टर ओपी बुनकर, नगर विकास न्यास ओएसडी आरडी मीणा, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे मौजूद रहे।

Related posts

Velo की नई ग्लोबल रिसर्च में सामने आया सेल्फ-एक्सप्रेशन का रिपल इफेक्ट

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा वुड क्राफ्ट लघु उत्पादन इकाई के शिल्पकारों हेतु 25 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ।

rktvnews

गढ़वा : नीति आयोग के संपूर्णता अभियान के अंतर्गत ‘सम्मान समारोह’ एवं ‘आकांक्षा हाट’ का भव्य आयोजन।

rktvnews

बिहार सरस मेला:भारत की संस्कृति और परंपरा को संजोए महिला उद्यमी कर रही अपना उत्तरोत्तर विकास।

rktvnews

जिलाधिकारी ने लाल कुंआ विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment