RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:विकसित भारत के रंग, कला के संग : खैरागढ़ संगीत विवि में कार्यशाला का आयोजन।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘सेवा पर्व 2025’ के तहत हुआ कार्यक्रम।
कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने कहा- हमारा लक्ष्य दूरगामी, 2047 तक भारत का पताका पूरे विश्व में लहराएगा।

चित्रकला विभाग के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, कैनवास पर उकेरीं बेहतरीन कलाकृतियां।

सीसीआरटी के फील्ड ऑफिसर देव नारायण रजक ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, विधायक यशोदा वर्मा भी रहीं मौजूद।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 26 सितंबर। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) भारत सरकार के द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सेवा पर्व 2025 के तहत कल ‘विकसित भारत के रंग, कला के संग’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा एवं प्रभारी कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी उपस्थित रहे। उक्त आयोजन में चित्रकला विभाग के लगभग 100 छात्र-छात्राएं प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए, जिन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आकृतियां बनाईं। दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सीसीआरटी के फील्ड ऑफिसर देव नारायण रजक ने इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके बाद उन्होंने उपस्थितजनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत सरकार की नेक पहल है। हमारा लक्ष्य दूरगामी है और 2047 तक हमारे देश का पताका पूरे विश्व में सबसे ऊपर लहराएगा। सेवा पखवाड़ा के तहत हमारे विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कला को समर्पित इस विश्वविद्यालय के विद्यार्थी इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। हमारा प्रयास है कि कला एवं संस्कृति मूल से प्रारंभ होकर आगे तक चले और हम इसके अनुयायी बनें।
विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने इस विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु अपना महल दान करने वाले राजा एवं रानी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रचार-प्रसार कर बच्चों को यहां अध्ययन करने हेतु प्रेरित करने की बात कही। साथ ही यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपनी कला के क्षेत्र में आगे बढ़कर विश्वविद्यालय सहित प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए प्रभारी कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी ने कहा कि सेवा का अर्थ है निस्वार्थ भाव से परोपकार करना। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आत्मविश्वास के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करें और आगे बढ़ें। कार्यक्रम के पश्चात कुलपति डॉ. शर्मा ने चित्रकला विभाग में आयोजित कार्यशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यशाला हेतु चयनित प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन करते हुए केनवास पर विभिन्न कलाकृतियां उकेरीं।

Related posts

गढवा:उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रयागराज:कामायनी वाराणसी की नाट्य प्रस्तुति ने माघ मेले में अद्भुत समा बांधा।

rktvnews

गिरीडीह:जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज जिला आधार निगरानी समिति से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

रायपुर : मुख्य न्यायाधीश ने लंबित प्रकरणों के चिन्हांकित कार्य का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के जवइनिया मे आग लगने से 50 घर जले।

rktvnews

आईएनएस इम्फाल ने राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए पोर्ट लुईस की यात्रा पूरी की।

rktvnews

Leave a Comment