RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्रीय युवा महोत्सव में राज्य की सहभागिता हेतु कलाकारों के चयन को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का होगा आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 सितंबर।सचिव, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय युवा महोत्सव में राज्य की सहभागिता हेतु कलाकारों के चयन के लिए जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन दिनांक 28.09.2024 एवं 29.09.2024 को कराया जाना है। बताया गया की उक्त आयोजन में भाग लेन हेतु इच्छुक युवाओं से आवेदन आमंत्रित किया जायेगा।
आयोजित युवा उत्सव से चयनित प्रथम स्थान प्राप्त कलाकार/दल की सहभागिता, राज्य स्तर के युवा उत्सव में होगी।
जिला उत्सव (जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर) हेतु प्रतियोगिता वर्ग का मापदंड निर्धारित है। आयु वर्ग 15-29 तक के प्रतिभागियों को आयु प्रमाण पत्र के आधार पर ही प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जायेगा। निम्न विधाओं के सामने अंकित युवा कलाकारों की संख्या में (आयु वर्ग 15-29 के अन्तर्गत) भाग ले सकते है।

(1) समूह लोकनृत्य संगत कलाकार सहित कुल 10 कलाकार। नृत्य एवं गायन, वाद्य वादन पारंपरिक होगें।

(II) समूह गायन – संगत कलाकार सहित 10 कलाकार ।

(III) कहानी लेखन

(IV) कविता

(V) चत्रव्त्ररी

(VI) वक्तृता/भाषण

(VII) मूर्तिकला, छायाचित्र, लघु नाटक, शास्त्रीय नृत्य
उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य विधाओं के युवा कलाकारों के प्रोत्साहन हेतु जिला स्तर पर शास्त्रीय वाद्य वादन हारमोनियम (सुगम), तथा चाक्षुष कला आदि की प्रतियोगिता भी होगी। इन विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कलाकारों को अन्य कार्यक्रमों के लिए सूचीबद्ध किया जायेगा।
प्रतिभागी अपने साथ आई०डी० प्रूफ (आधार कार्ड) तथा उम्र संबंधी प्रूफ हेतु 10th का Marksheet लायेंगे।
प्रस्तुत किये जाने वाले कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति के आधारभूत मूल्यों यथा-राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, मैत्री, शान्ति, समर्पण, राष्ट्र भक्ति आदि को भारतीय सांस्कृतिक धरोहर से जोड़कर प्रस्तुत करना है।
प्रतिभागी को कार्यक्रम के प्रदर्शन में सिन्थेसाइजर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग की अनुमति नहीं दी जायेगी।
सिनेमा संगीत/गीत का उपयोग अनुमान्य नहीं है।
प्रतिभागी अपना वाद्ययंत्र साथ लायेंगे।
वाद्य-वादन कार्यक्रम हिन्दुस्तानी अथवा कर्नाटकी शैली में प्रस्तुत किये जायेंगे।
सभी प्रतियोगिता / कार्यक्रमों के लिए निर्णायकों का निर्णय अंतिम होगा और सभी के लिए अनिवार्यतः मान्य होगा।
इच्छुक युवाओं के द्वारा आवेदन Offline Mode में दिनांक 23.09.2024 से 26.09.2024 तक विहित प्रपत्र में भोजपुर समाहरणालय स्थित जिला सामान्य प्रशाखा, भोजपुर के कार्यालय में कार्यालय अवधि 10:00 बजे पूर्वाह्न से 05:00 बजे अपराह्न तक जमा किया जायेगा अथवा E-Mail Id-
sdcgeneralsection@gmail.com पर भी आवेदन भर कर जमा (Mail) कर सकतें है। आवेदन संबंधी विस्तृत विवरणी bhojpur.nic.in का लिंक http:// bhojpur.nic.in/notice/district-yuva-utsav-bhojpur/ पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए District Administration Bhojpur के Facebook और Twitter Account पर visit किया जा सकता है। इसके अलावा जिला सामान्य शाखा ,भोजपुर में संपर्क किया जा सकता है।अंतिम तिथि के बाद दिए गए आवेदन को स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

Related posts

दरभंगा:09 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन हेतु 20 बेंचों का हुआ गठन।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया।

rktvnews

रायपुर : कैदियों ने उत्तीर्ण की परीक्षा।

rktvnews

गोड्डा: जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण , अगस्त, सितंबर एवं अक्टूबर माह में आवंटित खाद्यान्न की मात्रा, उपलब्ध कराये गये खाद्यान्न की मात्रा, वितरित खाद्यान्न की मात्रा, वितरण पश्चात् अवशेष खाद्यान्न की मात्रा से संबंधित जांच की जा रही है।

rktvnews

रेडक्रॉस ब्लड बैंक मे विश्वकर्मा पूजा आयोजित।

rktvnews

वैशाली: मकर संक्रांति के अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने खेला फैंसी क्रिकेट मैच।

rktvnews

Leave a Comment