
RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)09 अप्रैल।उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा द्वारा कार्यकारी एजेंसी जिला परिषद द्वारा क्रियान्वित पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं 15 वी वित्त आयोग मद से निर्मित विभिन्न स्वास्थ्य उप केंद्र भवन का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में पर्यटन विभाग से देवघर प्रखंड के गौरीपुर पंचायत में निर्मित गौरी धाम एवं बसवरिया पंचायत में निर्मित बसवरिया शिवधाम में चल रहें निर्माण कार्य के अलावा प्रखंड देवीपुर के अमडीहा पंचायत के रामरायडीह में निर्मित छठघाट एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण का जायजा लिया गया तथा उपस्थित जिला परिषद के जिला अभियंता एवं कनीय अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इसके अलावा निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों से निर्माण कार्य में उपयोग किये जा रहें सामग्रियों के सम्बन्ध में उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा पूछा गया तथा किसी प्रकार की अनियमितता की स्थिति में सूचित करने हेतु अपना मोबाइल नम्बर शेयर किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार,जिला परिषद के जिला अभियंता दिलीप कुमार मरांडी एवं कनीय अभियंता राजेश कुमार दीपक आदि उपस्थित थे।
