RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:युवा फुटबॉल क्लब दक्षिण एकौना के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 मार्च।युवा फुटबॉल क्लब दक्षिण एकौना के तत्वाधान में आयोजित टूर्नामेंट का आज उद्घाटन मुकाबला युवा फुटबॉल क्लब दक्षिण एकौना बनाम आरा एरो के बीच खेला गया। उद्घाटन मुकाबले में दोनों टीम एक दूसरे पर हावी रही दोनों टीम मध्यांतर तक 0-0 के बराबरी पर रही मध्यांतर के बाद फिर से खेल प्रारंभ हुआ खेल प्रारंभ होने के कुछ देर बाद आरा एरो टीम के खिलाड़ी संजीव कुमार ने खतरनाक मुभ बनाते हुए गेंद को दक्षिण इकौना के खेमे में डाल दिया तभी आरा एरो टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 10 आशुतोष कुमार ने अपनी टीम के लिए शानदार गोल कर दिया। इस तरह आरा ऐरो टीम मैच में एक गोल से आगे हो गई यह बढ़त आखरी तक कायम रहा। इस तरह आरा एरो एक गोल से विजई रही और इसी जीत के साथ आरा एरो टीम ने अपना फाइनल का टिकट कटवाया।इस मैच के निर्णायक के रूप में धनजी कुमार ,डॉ रंजन कुमार सिंह, राजकुमार और धर्मेश उपाध्याय थे। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी खेल प्रेमी एवं जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के संरक्षक अशोक कुमार सिंह उर्फ राम बाबू सिंह एवं उद्घाटनकर्ता जिला फुटबाल संघ भोजपुर के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लाल बहादुर लाल पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी एवं जिला फुटबाल संघ भोजपुर के संरक्षक थे। इन अतिथियों को फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। मंच पर उपस्थित लोगों में जिला फुटबॉल संघ भोजपुर किस संरक्षक अशोक मानव मंच की शोभा बढ़ा रहे थे।उपस्थित लोगों में छबीला सिंह बुटन यादव मुन्ना सिंह अभय सिंह विनय सिंह और गणमान्य लोग आदि थे।

Related posts

अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!100 100 सीएफटी बालू लोड दो ट्रैक्टर को किया गया जप्त।

rktvnews

प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार के पक्ष में दिख रहे हैं सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश माननीय जस्टिस सूर्यकांत-अतुल प्रकाश

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 जून 24

rktvnews

बखोरापुर में 11 फरवरी से आयोजित होगा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ यज्ञ ।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आए हुए आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment