RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संस्कृत प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय महाविद्यालय हुए सम्मिलित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अगस्त। मंगलवार को गोल्डेन जुबली हॉल महाराजा कॉलेज, आरा में संस्कृत भारती ,आराऔर संस्कृत प्रसार परिषद् ,आरा के संयुक्ततत्वावधान में श्रावणी पूर्णिमा संस्कृत दिवस के निमित आरा नगर के विभिन्न विद्यालय ,महाविद्यालय, एवं विश्वविद्यालय से माध्यमिक,उच्च एवं स्नातक- स्नातकोत्तर स्तर पर संस्कृत में भाषण , श्लोक पाठ, एकल गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन निर्णायक मंडल एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.कनक लता आदि द्वारा की गई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संस्कृत भारती के प्रान्त-उपाध्यक्ष डाॅ वेदनिधि शर्मा, प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख राज किशोर जी तथा निर्मल मिश्र जी थे। जिसमें ज्ञान ज्योति, बी एस डी ए वी मिल रोड,चुनमुन देवी सरस्वती शिशु मंदिर सिंगही, राम रेखा प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर, श्री जैन बाला विश्राम, संभावना, जैन महाविद्यालय, जे जे महाविद्यालय आदि ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय चौबे, नगर मंत्री अंकित मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। वहीं जिला मंत्री दिव्यांशु मिश्रा ने कहा सभी विजेता प्रतिभागी को 17 अगस्त को एस बी महाविद्यालय में पुरस्कृत किया जाएगा । कार्यक्रम को सफल बनाने में पाठक स्मार्ट क्लासेस के निदेशक शशि पाठक, कुन्दन कुमार, अमन कुमार आदि का योगदान रहा ।

Related posts

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, एवीएसएम, वीएसएम ने नौसेना उपप्रमुख का कार्यभार संभाला।

rktvnews

दरभंगा:जनता दरबार में डीएम ने कई मामलों का किया समाधान।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इजरायल के महावाणिज्य दूत रेवाच से शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

गुवाहाटी के सात तीर्थस्थलों को जल-मार्ग से जोड़ा जाएगा।

rktvnews

बिहार: मुजफ्फरपुर:जिला स्तरीय रबी कर्मशला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

सभी विभागों के चिकित्सकों को समयबद्ध वेतनमान: मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

Leave a Comment