RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : बारिश व तेज हवा से 20 घंटे से ज्यादा बाधित रही बिजली आपूर्ति।

तेज हवा व बारिश से पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति रही बाधित

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 सितम्बर। प्रखंड क्षेत्र मे तेज हवा के साथ हुई बारिश से बिजली आपूर्ति बीस घंटे से अधिक समय तक बाधित रही जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार से तेज हवा और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ और डालियां टूटकर बिजली के तार पर गिर गईं। इससे कई फीडरों मे लाइन मे फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल रहने से लोग रात भर अंधेरे मे रहने को मजबूर रहे। पेयजल और मोबाइल चार्जिंग को लेकर भी लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग की टीम को भी फॉल्ट सुधारने मे काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद शनिवार की शाम से विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। हालांकि करनामेपुर क्षेत्र मे बिजली आपूर्ति समाचार लिखे जाने तक बाधित बताई जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गाँव मे अब भी पेड़ की डालियों मे तार फंसा हुआ है। जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है।

Related posts

उत्तर प्रदेश पुलिस और सेवलाइफ फाउंडेशन ने मिलकर दिया सड़क हादसे में आपातकालीन देखभाल का प्रशिक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मलेशिया में प्रवासी भारतीयों के प्रमुख सदस्यों के साथ संवाद किया।

rktvnews

भोजपुर:डूबने से वृद्ध की मौत।

rktvnews

चुनावी स्वयंवर!

rktvnews

देवघर:मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी मुहिम: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रैली एवं रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में पथ निर्माण कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment