जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता: राजधनवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न योजनाओं की दवाएं उपलब्ध
दवाओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखें ताकि किसी भी मरीज को आवश्यक दवा के अभाव का सामना न करना पड़े.
RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )07 जून।उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजधनवार में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं सामान्य चिकित्सा सेवाओं हेतु आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सा सामग्रियों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिससे मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। सीएचसी राजधनवार में उपलब्ध दवाओं एवं सामग्रियों का विवरण निम्नवत है—
बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम…
एल्बेंडाजोल टैबलेट 400 मि.ग्रा. – 2,467
आयरन एवं फोलिक एसिड सिरप 50 मि.ली. – 3,500
विटामिन ए पीडियाट्रिक ओरल सॉल्यूशन – 105
नि:शुल्क औषधि योजना…
डाइक्लोफेनाक एसआर टैबलेट 100 मि.ग्रा. – 600
एन-एसिटाइल सिस्टीन इंजेक्शन – 300
ओन्डैनसेट्रोन टैबलेट 4 मि.ग्रा. – 1,800
पैंटोप्राजोल इंजेक्शन 40 मि.ग्रा. – 1,000
मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम
कैल्शियम विटामिन डी-3 टैबलेट – 1,23,782
फोलिक एसिड टैबलेट 400 एमसीजी – 3,92,000
आईएफए रेड टैबलेट – 1,86,200
एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम…
एम्लोडिपिन टैबलेट 5 मि.ग्रा. – 2,500
हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड टैबलेट 12.5 मि.ग्रा. – 2,000
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत उपलब्ध दवाएं
अमोक्सिसिलिन कैप्सूल 250 मि.ग्रा. – 4,600
अमोक्सिसिलिन कैप्सूल 500 मि.ग्रा. – 1,600
एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन – 100
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट 500 मि.ग्रा. – 1,575
सेट्रीजिन टैबलेट 10 मि.ग्रा. – 2,600
सिप्रोफ्लॉक्सासिन टैबलेट 500 मि.ग्रा. – 12,600
डाइक्लोफेनाक सोडियम इंजेक्शन – 400
डाइक्लोफेनाक + पैरासिटामोल टैबलेट – 2,000
डाइसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल टैबलेट – 3,000
हाइड्रोकार्टिसोन सक्सिनेट इंजेक्शन 100 मि.ग्रा. – 500
मेट्रोनिडाजोल टैबलेट 400 मि.ग्रा. – 1,665
ऑफ्लॉक्सासिन टैबलेट 200 मि.ग्रा. – 600
ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन – 1,300
पैरासिटामोल टैबलेट 500 मि.ग्रा. – 11,400
फाइटोमेनाडायोन (विटामिन K1) इंजेक्शन – 300
रैनिटिडीन टैबलेट 150 मि.ग्रा. – 4,200
ट्रानेक्सेमिक एसिड इंजेक्शन – 50
पोविडोन आयोडीन सॉल्यूशन 5% – 10
आरकेएसके कार्यक्रम..
आयरन एवं फोलिक एसिड ब्लू टैबलेट – 61,880
उपलब्ध चिकित्सा सामग्री..
बैंडेज रोल – 296
बैंडेज कपड़ा (मीटर में) – 80
ब्लड लैंसेट – 22,600
बीपी मशीन – 2
एग्जामिनेशन ग्लव्स – 1,500
सर्जिकल ग्लव्स (6.5) – 1,400
सर्जिकल ग्लव्स (7) – 1,000
गॉज – 30
आई.वी. सेट – 150
यूरिन बैग – 50
थर्मामीटर – 2
वजन मशीन (0-180 किलोग्राम) –4
इस संबंध में उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए नियमित निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि आमजन को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। इसके लिए दवा भंडारण, आपूर्ति व्यवस्था तथा स्वास्थ्य सेवाओं की सतत समीक्षा की जा रही है। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दवाओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखें ताकि किसी भी मरीज को आवश्यक दवा के अभाव का सामना न करना पड़े।

