RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

नारनौल:सीएल पब्लिक स्कूल में बच्चोें को कृमि नाशक गोली खिलाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 15 फरवरी। सिविल सर्जन रमेश चंद्र आर्य ने सीएल पब्लिक स्कूल नारनौल में बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सिविल सर्जन डॉ रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस के तहत 1 से 19 साल तक के सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूलों एवं दूसरे शिक्षा संस्थानों के सभी लाभार्थियों को कृमि नाशक दवाई खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जो लाभार्थी कृमि नाशक गोली खाने से वंचित रह जाएंगे उनको 20 फरवरी को मोपअप डे पर गोली खिलाई जाएगी।
उप सिविल सर्जन (आरबीएसके) डा. नरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक बच्चें को एल्बेंडाजोल देने से शारीरिक व मानसिक वृद्धि होगी तथा बच्चों में खून की कमी नहीं आएगी।
उन्होंने बताया कि आज जिले में लगभग 90 प्रतिशत लाभार्थियों को कृमि नाशक दवाई खिलाई गई है बाकि बचे लाभार्थियों को 20 फरवरी को दवाई खिलाई जाएगी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डा. दीपक कौशिक, विजय सिंह तथा सीएल पब्लिक स्कूल के अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद थे।

Related posts

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले के रमना मैदान में भव्य उत्सव की है तैयारी: डॉ पी सिंह

rktvnews

’राजीव युवा मितान सम्मेलन’: विकास प्रदर्शनी में दिखी छत्तीसगढ़ मॉडल की झलक ।

rktvnews

पटना:महान स्वतंत्रता सेनानी और साहित्यकार थे बुद्धिनाथ झा कैरव।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 अगस्त 24

rktvnews

टीईसी ने अगली पीढ़ी की दूरसंचार प्रौद्योगिकियों और मानकों को आगे बढ़ाने के लिए आईआईआईटी नया रायपुर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

झारखण्ड:चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

rktvnews

Leave a Comment