RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)19 फ़रवरी।जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक समन्वय बैठक आहुत की गई।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी को विधि व्यवस्था एवं आपूर्ति के साथ-साथ विकास से संबंधित अन्य कार्यों की भी नियमित समीक्षा एवं मोनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन से संबंधित मामलों में संबंधित कार्यकारी विभाग, जिला भू-अर्जन कार्यालय एवं संबंधित अंचलाधिकारी बेहतर समन्वय के साथ कार्य करेंगे तो प्रक्रिया जल्दी पूरी की जा सकेगी।
सभी संबंधित पदाधिकारी को बकाया बिजली बिल का भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा गया। कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति को उपभोक्तावार बकाया बिजली बिल की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। ग्रामीण नल जल योजना के बकाया बिजली बिल का भुगतान संबंधित मुखिया के माध्यम से सुनिश्चित कराने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया। जिला पंचायत राज पदाधिकारी को एक नियंत्रण कक्ष स्थापित कर बिजली बिल के भुगतान की प्रतिदिन मोनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।
ग्रामीण नल जल योजना की नियमित जाँच हेतु पंचायत स्तर के पदाधिकारियों/कर्मियों को विभिन्न वार्डों के साथ टैग किया गया है। सभी सम्बद्ध किये गए पदाधिकारियों को नियमित रूप से योजनाओं की जाँच सुनिश्चित करने को कहा गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पात्र लोगों को सूचीबद्ध करने हेतु सर्वे किया जा रहा है। इस कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने को कहा गया।इसमें किसी भी तरह की अनियमितता पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। महादलित टोलों के सर्वे में विकास मित्र भी सक्रिय रूप से सम्मिलित रहेंगे।
पंचायतों में खेल क्लब के गठन हेतु आवेदन लिया जा रहा है। अभी तक 112 पंचायतों से आवेदन प्राप्त नहीं हुये हैं। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को इन सभी प्रखंडों से आवेदन कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पीएम सूर्यघर योजना एवं कुसुम योजना का पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार कराने को कहा गया।
लहलादपुर में पशु अस्पताल के निर्माण हेतु उपयुक्त जमीन चिन्हित करने का निदेश अंचलाधिकारी को दिया गया। बाढ़ पशु आश्रय स्थल के निर्माण हेतु सोनपुर में उपयुक्त जमीन चिन्हित करने को कहा गया। सभी नगर निकायों में मत्स्य बाजार के निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल चिन्हित करने का निदेश दिया गया।
निर्वाचन से संबंधित कार्यों को लेकर मतदाता सूची में 90 वर्ष या अधिक आयु के दर्ज मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इस कार्य को संबंधित बीएलओ के माध्यम से वास्तविक रूप से सुनिश्चित कराने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया।
बैठक में उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी जुड़े थे।

Related posts

विधानसभा आम चुनाव-2023 अंतर्गत गठित प्रकोष्ठो कि प्रथम समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

पटना:नही रुकेगी महिलाओं की सफलता की रेल…सरस मेले ने किया रिकॉर्ड फेल, 6 करोड़ पहुंचा व्यापार।

rktvnews

रांची:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को दिया सम्मान : संजय सेठ

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: सदर प्रखंड को बाढ़ग्रस्त घोषित की मांग को ले अंचलाधिकारी के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

भोजपुर:11 दिवसीय श्रीरामनामअनुष्ठान महायज्ञ सह साप्ताहिक श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का हुआ भव्य समापन।

rktvnews

Leave a Comment