RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : बाढ़ पीड़ितों के बीच हिन्दू पुत्र संगठन ने बांटा राहत सामग्री! जवइनिया व पीपरपांती मे राहत सामग्री वितरित

शाहपुर के जवइनिया तथा बङहरा के पिपरपांती मे बाढ प्रभावित परिवारों के बीच राहत बांटते हिंदू पुत्र संगठन के कार्यकर्ता

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 सितम्बर। बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे परिवारों की मदद के लिए हिन्दू पुत्र संगठन ने राहत अभियान चलाया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शाहपुर प्रखंड के जवइनिया और बड़हरा प्रखंड के पिपरपाती गाँव मे बाढ़ से विस्थापित परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण किया। जलजमाव के कारण जिन टोलों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच पाई, वहाँ संगठन के कार्यकत्ताओं ने नाव और पैदल पहुँच कर राहत सामग्री पहुँचाया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश सम्राट के नेतृत्व मे लगभग 400 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राशन किट का वितरण किया गया। इससे प्रभावित परिवारों को एक सप्ताह तक भोजन की चिंता नहीं रहेगी। इस दौरान नागेश सम्राट ने कहा कि आपदा की घड़ी मे पीड़ित परिवारों तक समय पर भोजन पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। सेवा ही संकल्प है और मानवता की सेवा ही राष्ट्रधर्म है। इस मौके पर रिंटू गिरी, विशाल, धीरज पांडे, रवि ओबराय, रमेश कुमार सुदामा, राजा ठाकुर, साहिल, रवि कुमार, आशुतोष कुमार, अविनाश सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

एपीडा ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को भारतीय अनार की समुद्री खेप भेजी।

rktvnews

भोजपुर:चेतना सत्र चैंपियन परीक्षा में चयनित प्रथम, द्वितीय व तृतीय छात्र हुए सम्मानित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की पारसी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं।

rktvnews

बक्सर:उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पी0एम0ई0जी0पी0, पी0एम0ई0जी0पी0 2 एवं पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

rktvnews

झारखंड:उपायुक्त सड़क निर्माण योजनाओं की प्रगति पर रखें नजरः मुख्य सचिव

rktvnews

Leave a Comment