RKTV NEWS/ अनिल सिंह,17 मई।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1अणे मार्ग से राज्य की पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृण करने के उद्देश्य से राज्य के पुलिस थानों एवं इकाइयों के लिए 576 पुलिस वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान 576 वाहनों में से सभी जिलों के पुलिस थानों के लिए 528,बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की विभिन्न वाहिनियों के लिए 34 एवं बिहार पुलिस मुख्यालय की विभिन्न इकाइयों के लिए 14 पुलिस वाहनों को रवाना किया गया।इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्यक्षमता, दक्षता और बढ़ेगी साथ ही विधि व्यवस्था के संचालन में सहूलियत होगी।
इस अवसर पर वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार,मुख्य सचिव आमिर सुबहानी,पुलिस महानिदेशक आर एस भट्टी,गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद,वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ,मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार,मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह,पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण,पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह,पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

