RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शिक्षक इमरान हुसैनी का विदाई समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जनवरी।सदर प्रखंड आरा के चकिया के उर्दू प्राथमिक विद्यालय कन्या में सहायक शिक्षक इमरान हुसैनी का विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी सरफराज अहमद खान पूर्व वार्ड सदस्य जसीम बारी ,मुखिया हरेंद्र प्रसाद यादव ,जनाब एजाजुद्दीन ,विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरि जी कुमार ,शिक्षक अजीत कुमार रिम्मी सिंह उर्दू प्राथमिक विद्यालय बालक चकिया के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार,रोहित कुमार ,फरहत दिवा शाइस्ता तरन्नुम आदि उपस्थित हुए।विदाई समारोह का संचालन प्रधानाध्यापक ने किया। मुखिया हरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि इमरान हुसैनी एक योग्य युवा एवं ऊर्जा से भरे हुए शिक्षक है बच्चों के काफी लोकप्रिय है ।उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक परिवेश की प्रशंसा की एवं श्री हुसैनी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
समाज सेवी सरफराज अहमद खान ने इमरान हुसैनी को माला एवं अंग वस्त्र पहना कर अपना आशीर्वाद एवं शुभ कामनाएं दिया उन्होंने कहा के इमरान सर चित्रों के माध्यम से बच्चों को बड़ी सुगमता से पढ़ाते है बच्चे उनसे प्रसन्न रहते है।यह उनका विशेष गुण रहा है।
पूर्व वार्ड सदस्य जसीम बारी ने कहा कि इमरान हुसैनी इस विद्यालय के एक मात्र उर्दू शिक्षक थे ।उनके चले जाने के बाद उर्दू भाषा का शिक्षण कार्य बंद हो जाएगा इसलिए जितना जल्द हो सके इस विद्यालय में एक उर्दू शिक्षक का हस्तांतरण किया जाए ताकि उर्दू की पढ़ाई बाधित ना हो।

Related posts

मऊ:अंत्येष्टि में गए वृद्ध की डूबने से मौत।

rktvnews

भोजपुर:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का बामपाली मोड़ आरा में हुआ स्वागत।

rktvnews

वैदिक मंत्रोंच्चारण से शुरू हुई हाउसिंग कॉलोनी, आरा में महाशिवरात्रि पूजा।

rktvnews

भोजपुर:पत्रकार रजनीश त्रिपाठी की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर :बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नौ बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमन कुमार को स्वामी विवेकानन्द यूथ अवार्ड से किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment