RK TV News
खबरें
Breaking News

बोकारो :प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सब कमेटी, जिला स्तरीय निगरानी समिति की हुई बैठक।

इंजरी रिपोर्ट ससमय समर्पित करना सुनिश्चित करें : पीडीजे

RKTV NEWS/बोकरो (झारखंड) 31 मई।न्याय सदन सभागार में शुक्रवार को जिला सब कमेटी एवं जिला स्तरीय निरानी कमेटी (डी.एल.एम.सी) की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) अनिल कुमार मिश्रा ने किया। बैठक में उपायुक्त विजया जाधव, पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अरविंद कुमार, जिला न्यायाधीश टू दीपक बर्नवाल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिव्या मिश्रा, सिविल जज तबीना खातुन, डीएलएसए सचिव अनुज कुमार सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा ने बैठक में डा. एच के मिश्रा को न्यायालय/अनुसंधान पदाधिकारी को ससमय इंजरी रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराने का कहा। कहा कि ससमय रिपोर्ट प्राप्त नहीं होने से अनुसंधान पदाधिकारी (आइओ) को मामले के अनुसंधान में परेशानी होती है। वहीं, भवन प्रमंडल विभाग के अभियंता को कोर्ट परिसर में संचालित कार्यों की प्रगति पूर्ण कर हैंडओवर करने का निर्देश दिया।
वहीं, झारखंड पीड़ित प्रतिकार अधिनियम के तहत कुल 29 मामलों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की और संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा – निर्देश दिया गया। मौके पर उत्पाद, भवन, ऊर्जा, स्वास्थ्य आदि विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दर्शनीय है रोहतास का दुर्गावती जलाशय।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद् की बैठक।

rktvnews

वित्त वर्ष 2026-27 में 12.2 लाख करोड़ रुपये के सार्वजनिक कैपेक्स प्रस्तावित।

rktvnews

बक्सर: नारायणपुर पंचायत में किया गया जीविका भवन का उद्घाटन।

rktvnews

दरभंगा में होली और रमजान को लेकर प्रशासन सक्रिय,डीएम-एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च।

rktvnews

उज्जैन:श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा के लिए घाटों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करे :कलेक्टर

rktvnews

Leave a Comment