
RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)03 जुलाई। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री व आरा के पूर्व सांसद आर के सिंह ने अपने आज के आरा प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए स्थानीय धनुपरा स्तिथ द स्काईलाइट होटल एंड बैंक्वेट हॉल में स्काईलाइट स्वीट्स का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता डॉ पी सिंह ने एवं संचालन अजीत कुमार सिंह ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत स्काईलाइट होटल एवं एसटीएसवी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने की। आर के सिंह ने उद्घाटन करते हुए प्रतिष्ठान की प्रगति की शुभकामनाए प्रेषित करते हुए निदेशक को बधाई दी।
मनोज कुमार सिंह ने अपने नूतन प्रतिष्ठान स्काईलाइट स्वीट्स की विशेषताओं से पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित उपस्थित अतिथियों एवं कार्यक्रम में शामिल आगंतुकों को अवगत कराया।
इस अवसर पर आर के सिंह के साथ एक नागरिक संवाद का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगो ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के समक्ष अपनी अपनी बातें रखी।
नागरिक संवाद को संबोधित करते हुए आर के सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुवाती दौर की सोच के बारे में लोगो को अवगत कराते हुए कहा की सेवानृवित होने बाद मेरे मन में ख्याल आया की जनता और देशहित हेतु एक चरित्रवान,ईमानदार और बुद्धिजीवियों को सम्मिलित करते हुए एक पार्टी का गठन करू। फिर बाद में मोदी जी की छवि को देखते हुए मैने इस ओर उनके विचारों के साथ कदम बढ़ा लिया।इस दौरान उन्होंने गर्मजोशी से आत्मिक आह्वाहन करते हुए कहा की मैं जहां भी रहूंगा अपने लोगो और क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा उपलब्ध और समर्पित रहूंगा।
उदघाटन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री के समर्थकों सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

