युवा राष्ट्रीय जनता दल के तत्वावधान में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती।

संविधान को खत्म करने की चल रही सुनियोजित साजिश को नाकाम करने के लिए है संकल्पबद्ध: पूर्व विधायक अनवर आलम
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)14 अप्रैल।आज युवा राष्ट्रीय जनता दल भोजपुर के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेड़कर की जयंती रेड क्रॉस आरा मे मनाई गई। जयंती कार्यक्रम का संचालन प्रधान महासचिव रजनीश यादव ने किया।
अम्बेड़कर जयंती कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक विजयेंद्र प्रसाद यादव,पूर्व विधायक अनवर आलम,जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार,महेश यादव,धर्मदेव यादव,भुवनेश्वर पासवान सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं बाबा साहेब भीमराव अम्बेड़कर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव ने कहा की बाबा साहेब के सपनो को साकार करना हमसब का मूल उद्देश्य है।
क्योकि बाबा साहेब के संविधान से देश चलता है लेकिन अफसोस की आज बाबा साहेब के संविधान पर प्रहार किया जा रहा है।हमलोग बाबा साहेब की जयंती पर संकल्प लेकर घर घर जाना है क्योंकि आने वाला चुनाव मे संविधान रक्षक सरकार तेजस्वी प्रसाद यादव जी के नेतृत्व मे बनाना है।
वही पूर्व विधायक अनवर आलम ने कहा की आज वक्फ बिल,एनआरसी लाया जा रहा है बाबा साहेब के संविधान को खत्म करने का सुनियोजित साजिश है। बाबा साहेब के संविधान को बचाने के लिए हम संकल्पबद्ध है। निश्चित रूप से युवा राजद का कार्यक्रम सराहनीय है।
वही संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार व प्रधान महासचिव रजनीश यादव ने कहा कि युवा राजद भोजपुर के द्वारा बाबा साहेब का जयंती समारोह जिला सहित प्रखंड, पंचायत मे मनाई जा रही है।
बाबा साहेब के सपना वाली सरकार लाना है। बिहार युवाओ का प्रदेश है तो निश्चित रूप से युवा नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने हेतु बाबा साहेब के जयंती पर संकल्पबद्ध होना है।
वही संयुक्त रूप से भुवनेश्वर पासवान एवं विनोद चंद्रवंशी बाबा साहेब के जयंती पर पुष्प अर्पित कर संविधान बचाने हेतु संकल्पबद्ध हुए।
कार्यक्रम में राजद भोजपुर जिलाध्यक्ष विरबल यादव,प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, युवा नेता सोनू राय,रामबाबू सिंह, धर्मदेव यादव,जिला परिषद भीम यादव , उषा देवी,हरिफन यादव,महेश यादव, राजेन्द्र मनियारा,अरुण यादव, बिमलेश यादव, पिन्टु यादव,अनिल यादव,मनोहर राम,कौशल नट,अर्जुन रजक, इशान राज,तेजू त्यागी,जेपी सिंह,पेनटर यादव ,अमर सहित सैकड़ो राजद और बाबा साहेब के अन्यायी मौजूद रहे।

