RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपविकास आयुक्त ने गोपीकान्दर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर किया प्रखंड भ्रमण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)19 सितंबर।उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान के द्वारा गोपीकान्दर प्रखंड कार्यालय का भ्रमण किया गया। सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त द्वारा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोपीकान्दर एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, प्रखड कार्यक्रम प्रबंधक, जे०एस०एल०पी०एस० के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान द्वारा प्रखाड विकास पदाधिकारी गोपीकान्दर एवं सभी संबंधित पर्यवेक्षकों से मनरेगा, आवास एवं जे०एस०एल०पी०एस० के योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई एवं कई दिशा-निर्देश दिए गए।
जे०एस०एल०पी०एस० प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, जे०एस०एल०पी०एस० से समीक्षा के दौरान ईण्टीग्रेटेड फार्मिंग कलस्टर में लाईवलीहुड सपोर्ट सेंटर स्थापना के लिए भवन का निर्धारण तथा यंत्रों का प्रोक्योरमेंट जल्द करने हेतु निदेश दिया गया। आई०एफ०सी० अन्तर्गत रबी मौसम में खेती हेतु हल्दी, ओल, दलहन फसल करने का निदेश दिया गया। उन्नत कृषि हेतु संचालित योजना नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के विषय में प्रगति की जानकारी ली।
मनरेगा बिरसा हरित ग्राम योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत सभी योजनाओं में पौधा रोपण का कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया। पौधा रोपण के पश्चात एच टेका लगाने तथा घेरान का कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया।
प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के पश्चात उप-विकास आयुक्त के द्वारा क्षेत्र भ्रमण हेतु ग्राम पंचायत सुरजूडीह के विराजपुर ग्राम पहुंचे। ग्राम विराजपुर में एस०एच०जी० समूह के महिलाओं द्वारा किए गए कृषि कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम महिलाओं द्वारा उपजे बैंगन महोदय को दिखाया गया। महिलाओं ने बैंगन की फसल समाप्त होने के पश्चात दलहन फसल (कुर्थी) लगाने के बारे में बताया। ग्राम विराजपुर में पानी की उपलब्धता के बारे में महिलाओं से जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि सिंचाई में मशीन नहीं होने के कारण कठिनाई उत्पन्न होती है। उपविकास आयुक्त ने कृषि विभाग अन्तर्गत पी०एम० कुसूम योजना के माध्यम से पोर्टेबल सोलर पंप से उक्त महिलाओं को लाभान्वित करने के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोपीकान्दर को निर्देशित किया गया। सभी महिलाओं को मुर्गीपालन से जुड़ने हेतु निदेशित किया गया।
ग्राम विराजपुर से उप-विकास आयुक्त के द्वारा क्षेत्र भ्रमण हेतु ग्राम पंचायत सुरजूडीह के कारीपहाड़ी ग्राम पहुंचे। वहां बिरसा हरित ग्राम योजना 2025-20 के तहत स्वीकृत आम बागवानी योजना के लाभुक आगस्टिन मुर्मू के योजना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान योजना में गड्ढा खुदाई का कार्य पूर्ण पाया गया तथा योजना में पौधा रोपण का कार्य प्रगति पर पाया गया।
उपविकास आयुक्त के द्वारा लाभुक तथा उपस्थित मजदूरों को पौधा लगाने के पश्चात एच टेका लगाने तथा योजना का घेरान का कार्य दो दिनों में पूर्ण करने का निदेश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में कुछ आम के पौधे की स्थिति अच्छी गुणवत्ता में नहीं पाई गई। जिसपर महोदय के द्वार उक्त पौधों को संबंधित आपूर्तिकर्ता से समन्वय स्थापित कर बदलने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में उपस्थित पंचायत सचिव से पी०एम० जनमन आवास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा ग्राम कारीपहाड़ी में मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की कम उपस्थिति पर उपस्थित शिक्षक से इस संबंध में वास्तविकता की जानकारी ली गई तथा बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए कई दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा उपस्थित बच्चों से बात की गई तथा अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई। बच्चों से वार्ता के दौरान महोदय के द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।
निरीक्षण के क्रम विद्यालय भवन के समीप सोलर संचालित पानी टकी का जायजा लिया गया। जिसमें पानी टंकी बंद स्थिति में पाया गया। सोलर प्लेट नहीं पाया गया। महोदय द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोपीकान्दर को उक्त पानी टंकी चालु अवस्था में करने हेतु संबंधित विभाग से समन्व्य स्थापित करने का निदेश दिया गया।
इसके पश्चात उप-विकास आयुक्त के द्वारा निरीक्षण कार्यक्रम समाप्त कर जिला मुख्यालय की ओर प्रस्थान किए।

Related posts

वेव्स डॉक बाज़ार का दूसरा संस्करण 16 से 18 जून, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

rktvnews

राष्ट्रपति अभिभाषण कार्यक्रम के तहत जगदीशपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर की बैठक।

rktvnews

जयपुर:नवगठित स्टेट एडवाइजरी कमेटी की पहली बैठक।

rktvnews

खैरागढ़:कला का टेक्नोलॉजी के साथ हुआ संगम, बढ़ेगा शिक्षा का स्तर।

rktvnews

भोजपुर:सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक आयोजित! विभिन्न मांगो हेतु आवाज हुई बुलंद।

rktvnews

भोजपुर : शोक संतप्त परिवार से मिले भाजपा नेता भुअर ओझा।

rktvnews

Leave a Comment