
RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 अगस्त।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पारसी नववर्ष की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है: –
“पारसी नववर्ष नवरोज़ के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर पारसी भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
पारसी नववर्ष नवरोज़ खुशी, उत्साह और आस्था का प्रतीक है। ये त्यौहार हमें क्षमा, दया और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। ये हमारी संस्कृति में बसी समृद्ध विविधता और समावेश की भावना को भी दर्शाता है। ये गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करने और उनके बीच खुशियां फैलाने का भी मौका है। मेहनती और उत्साही पारसी समुदाय ने हमारे राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दिया है।
कामना है कि ये ख़ास त्यौहार हमारे जीवन में खुशियां और समृद्धि लाए, और साथी नागरिकों के बीच आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा दे।”

