RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:असहनीय होती है किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी: रघुपति यादव

राजद नेता रघुपति यादव (फाइल फोटो)

किसानों के प्रति रघुपति यादव का झलका दर्द,आंधी और ओले में हुए फसल नुकसान का लिया जायजा।

राजद नेता रघुपति यादव द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान नुकसान हुए फसलों की साझा की गई तस्वीर।

मुआवजे हेतु डीएम से की बात,मिला आश्वासन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 अप्रैल।कुछ दिनों से लगातार आ रही तेज आंधी और पानी के कारण देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले किसानों के फसलों के नुकसान के बाद उनके चेहरे पर आई आंतरिक उदासी आत्मा को झकझोर देती है।यह एक ऐसा क्षण होता है जिसकी शाब्दिक रूप में व्याख्या करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन ही है। किसानों पर प्रकृति का यह एक ऐसा प्रकोप है जिसके आगे हम सभी लाचार हो जाते है और उनकी पीड़ा की वेदना को समझते हुए भी हम इंसान ईश्वर के आगे नतमस्तक होने के अलावा कुछ कर भी नहीं सकतें क्योंकि ऐसी आपदाओं को रोका तो नहीं जा सकता परंतु मायूस चेहरों को खुशी देना सरकार और जिला प्रशासन के हाथ में सदैव होता है। उक्त बातों को बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी राजद नेता रघुपति यादव ने आज आई तेज आंधी पानी और ओले गिरने के बाद बड़हरा क्षेत्र में किसानों के खेतों में फसलों के हुए नुकसान का दौरा कर जायजा लेने के बाद कही।
रघुपति यादव ने बताया कि आज तेज आंधी के साथ वर्षा होने और ओला गिरने के बाद क्षेत्र में दौरा करने पर पाया कि काफी किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है। जिसके मुआवजे हेतु उन्होंने भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से दुरभाष पर बातचीत कर मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी महोदय ने इस संबंध में आश्वासन दिया कि हमलोग इसको देख रहे हैं जल्द ही इसका निदान होगा।किसानों के प्रति चिंता जाहिर करते हुए रघुपति यादव ने बताया कि इस वर्ष सभी किसान हताश, निराश और बर्बाद हो गए हैं।प्रकृति के मजाक ने उनके जीवन की कठिनाइयों और मुश्किलों और बढ़ा दिया है। किसान अपने इसी अन्न पर आश्रित रहते हैं। अपने परिवार का भरण पोषण हो शादी विवाह करना हो ,दवा खरीदना हो ,बच्चों के स्कूल की फीस भरनी हो सब अनाज बेचकर ही उक्त जरूरतों कों पूरा करते हैं और इसी पर निर्भर रहते हैं। लेकिन इनका आज सपना चकनाचूर हो गया जिस तरीके से बारिश हुई है। हर खेतों में पानी लग गया है और फसल डूब गया है। गेहूं जैसे अन्य कई फसल आज खेतों के पानी में तैरता हुआ नजर आ रहा है।राजद नेता ने कहा कि किसानों के दर्द और पीड़ा को जिला प्रशासन एवं सरकार को समझने की जरूरत है और उनको जल्द से जल्द मुआवजा देने का काम करना चाहिए ।रघुपति यादव ने कहा कि किसान के बीना देश चलने वाला नहीं है इस देश के मुल रुप से किसान ही धरोहर है जो हम लोगों का पेट भरने का काम करते हैं। मेहनत मजदूरी खून पसीना लगाकर धरती चीरकर खेतों से अन्न उपजाते है।अगर ये जिंदा नहीं रहें तो सबकी जिंदगी ठहर जाएगी।
रघुपति यादव ने करुण स्वर में कहा कि आज किसानों के दर्द और पीड़ा को समझने की जरूरत है। ईश्वर भी उनकी कठिन परीक्षा ले रहा है। यह बहुत दुख की बात है।
किसानों के हित में बोलते हुए रघुपति यादव ने कहा कि यदि प्रभावित किसानों को सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जल्द मुआवजा देने का ऐलान नहीं किया जाता है। तो निश्चित तौर पर हम सभी किसानों को लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।

Related posts

भोजपुर: चुनाव में किए वादों को अगिआंव विधायक ने दिया मूर्त रूप, विभिन्न योजनाओं का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:सदर अस्पताल मे बच्चा चोरी का प्रयास विफल – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर:मां काली मंदिर के नव निर्माण हेतु बैठक संपन्न।

rktvnews

किसान सभा के 90 साल और उसका शानदार सफर।

rktvnews

कौशल मेला-सह-मेगा युवा कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला एवं निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का माननीय मंत्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा किया गया शुभारंभ, करियर कॉउंसलिंग से जुड़ी कही महत्वपूर्ण बातें।

rktvnews

ग्रिड-इंडिया ने मिनीरत्न कंपनी का दर्जा प्राप्‍त किया।

rktvnews

Leave a Comment