RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

वैशाली: बाबा साहेब का व्यक्तित्व विशाल समंदर,इसकी व्याख्या असंभव : आदित्य पासवान

अंबेडकर जयंती पर बहुजन एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

संविधान की रक्षा,हक एवं अधिकार के लिए एकजुट होने का किया आह्वाहन।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)14 अप्रैल।आज वैशाली जिले के महुआ गांधी मैदान में बहुजन एकता मंच के तत्वावधान में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जन्मजयंती के अवसर पर आयोजित जयंती समारोह एवं शोभा यात्रा में शिरकत करने पहुंचे
प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस(एस सी)
पूर्व अध्यक्ष बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल(YB) आदित्य पासवान ने बाबा साहब को नमन करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। आदित्य पासवान ने बहुजन एकता मोर्चा के संस्थापक शशि पासवान का आमंत्रण हेतु आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
आदित्य पासवान ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की बाबा साहब का व्यक्तित्व इतना विशाल है कि इसे जाति , धर्म , समाज आदि में नहीं समेटा जा सकता है । भारतीय संविधान के शिल्पकार होने के अलावा बाबा साहब विधि विशेषज्ञ , अर्थशास्त्री , इतिहास विवेचक , और धर्म तथा दर्शन के विद्वान् थे। उन्होंने अपना सारा जीवन हिन्दू धर्म की चतुवर्ण प्रणाली और भारतीय समाज में सर्वत्र व्याप्त जाति व्यवस्था के विरुद्ध संघर्ष में बिता दिया।
आदित्य पासवान ने मौके पर उपस्थित जनसमूह से एकजुट होने एवं अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहने का आह्वान किया तथा कहा कि दलित एवं बहुजन समाज के वोट से राजनीति एवं सत्ता पर काबिज लोगों ने हमेशा से बहुजन समाज को ठगने का काम किया है । हमें अपनी सामाजिक – राजनीतिक पहचान मजबूत करने की जरूरत है तथा बाबा साहब के आदर्श एवं विचार को आत्मसात करते हुए निरंतर आगे बढ़ते जाना है।
कार्यक्रम में मंच द्वारा आदित्य पासवान का अंग वस्त्र से सम्मान करते हुए शांति के प्रतीक महात्मा बुद्ध की तस्वीर को स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान किया गया।

Related posts

पटना:हिन्दी को राजकीय भाषा घोषित करने वाले देश के पहले राज्य में भाषा की उपेक्षा क्यों?

rktvnews

भोजपुर:महान गायक मो. रफी की 101वीं जयंती पर हुआ फिल्म संगीत का आयोजन।

rktvnews

राहुल गांधी ने दिल्ली एम्स में मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने को लिखा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र।

rktvnews

आरा सदर अस्पताल के आईसीटीसी एवं एआरटी केंद्र का औचक निरीक्षण।

rktvnews

आरा स्टेशन पर कुंभ तीर्थयात्रियों के सहयोग में लगे रेडक्रास सोसायटी के स्वयंसेवक।

rktvnews

भोजपुर:बरसात पूर्व पुल निर्माण कर आवागमन बहाल हो : राजेश्वर पासवान

rktvnews

Leave a Comment