RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोक सभा अध्यक्ष 5 से 12 अक्तूबर तक ब्रिजटाउन, बारबाडोस में आयोजित किए जा रहे 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे।

राज्य सभा के उप सभापति, 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 36 पीठासीन अधिकारी और 16 सचिव भी सम्मेलन में भाग लेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 05 अक्टूबर।लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में एक भारतीय संसदीय शिष्टमंडल 5 से 12 अक्तूबर 2025 तक ब्रिजटाउन, बारबाडोस में आयोजित होने वाले 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) में भाग लेगा । भारतीय संसदीय शिष्टमंडल में राज्य सभा के उप सभापति, श्री हरिवंश; लोक सभा सांसद और सीपीए कार्यकारी समिति के सदस्य, अनुराग शर्मा; लोक सभा सांसद और सीडब्ल्यूपी संचालन समिति की सदस्य, डॉ. डी. पुरंदेश्वरी; लोक सभा सांसद डॉ. के. सुधाकर; राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा; राज्य सभा सांसद डॉ. अजीत माधवराव गोपछड़े; लोक सभा के महासचिव, उत्पल कुमार सिंह; और राज्य सभा के महासचिव, पी.सी. मोदी शामिल होंगे।
इस वार्षिक सम्मेलन में भारत के 24 राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों के 36 पीठासीन अधिकारी और 16 सचिव भी भाग लेंगे, जो सीपीए के सदस्य भी हैं।
लोक सभा अध्यक्ष इस सम्मेलन में “राष्ट्रमंडल – एक वैश्विक भागीदार” विषय पर आम सभा को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के दौरान, विभिन्न विषयों पर सात कार्यशालाएँ आयोजित की जाएँगी। माननीय अध्यक्ष “प्रौद्योगिकी का उपयोग: डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से लोकतंत्र को बढ़ावा देना और डिजिटल विभाजन को कम करना ” विषय पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करेंगे।
सम्मेलन के दौरान सीपीए की कार्यकारी समिति की बैठक होगी, जिसमें सीपीए के कोषाध्यक्ष के रूप में लोक सभा सांसद अनुराग शर्मा और असम विधान सभा के अध्यक्ष, विश्वजीत दैमारी, जो भारतीय क्षेत्र से सीपीए कार्यकारी समिति के क्षेत्रीय प्रतिनिधियों में से एक हैं, भाग लेंगे।
लोक सभा सांसद डॉ. डी. पुरंदेश्वरी, “राष्ट्रमंडल महिला सांसद (सीडब्ल्यूपी) संचालन समिति” की बैठक में भाग लेंगी। वह “राष्ट्रमंडल में महिलाओं के प्रति संवेदनशील संसदों की संकल्पना को साकार करने के लिए उत्तम प्रथाएं और रणनीतियाँ” विषय पर सीडब्ल्यूपी सम्मेलन सत्र में एक पैनलिस्ट भी होंगी।
राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारियों सहित शिष्टमंडल के अन्य सदस्य भी विभिन्न कार्यशालाओं और सम्मेलन की आम सभा में भाग लेंगे।
इस यात्रा के दौरान, लोक सभा अध्यक्ष द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे और अन्य राष्ट्रमंडल देशों के समकक्ष पीठासीन अधिकारियों के साथ पारस्परिक हित और संसदीय सहयोग के मामलों पर चर्चा करेंगे।
लोक सभा अध्यक्ष बारबाडोस प्रवास के दौरान बारबाडोस के शीर्ष नेताओं से भेंट करेंगे और प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद भी करेंगे।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रदेश में हो रहा है हर खेत तक पानी पहुंचाने का भागीरथी कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना डीएम ने शिकायतों के निवारण में लापरवाही बरतने के आरोप में फुलवारीशरीफ सीओ पर ₹2500 का लगाया अर्थ दंड।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 मई 26

rktvnews

पश्चिमी चंपारण स्थापना दिवस:51 सालों में बेहतर और बेमिसाल बना है पश्चिम चम्पारण जिला : जिलाधिकारी।

rktvnews

9 सितंबर, 2013 के बाद की जिला स्तर से पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त खानों का विभाग बना रहा कलस्टर, शेष खानधारकों को करना होगा सीधे आवेदन -अतिरिक्त मुख्य सचिव,खान एवं भूविज्ञान

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 जनवरी 24

rktvnews

Leave a Comment