RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर भारत के राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 13 अप्रैल।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “हमारे संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
अपने प्रेरक जीवन में बाबासाहेब ने अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करते हुए भी अपनी एक अलग पहचान बनाई और अपनी असाधारण उपलब्धियों से दुनिया भर में सम्मान अर्जित किया।
विलक्षण योग्यता और बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी बाबासाहेब एक अर्थशास्त्री, शिक्षाविद्, विधिवेत्ता और महान समाज सुधारक थे। वे समतामूलक समाज के प्रबल समर्थक थे और उन्होंने महिलाओं और वंचित वर्गों के आर्थिक और सामाजिक अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन और वंचितों के सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण साधन मानते थे। विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान से आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करने की प्रेरणा मिलती रहेगी।
इस अवसर पर, आइए हम डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें और एक ऐसे राष्ट्र के निर्माण के लिए काम करें, जिसमें सामाजिक सद्भाव और समानता की भावना समाहित हो’’।

Related posts

भोजपुर:प्रयास “एक कोशिश बदलाव का” फाउंडेशन के द्वारा शांति मेमोरियल ब्लड सेंटर में हुआ रक्तदान।

rktvnews

नवादा: आगामी 9 दिसंबर के लोक अदालत को ले जिला विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक।

rktvnews

भोजपुर : राहुल तिवारी ने भरत तिवारी के परिजनों को दिया न्याय दिलाने का भरोसा।

rktvnews

भोजपुर:ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय का19वां वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण हर्षोल्लास संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:अहमदाबाद में विमान हादसा पर भाजपा भोजपुर ने दुख व्यक्त किया।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल ने आसियान समिति से कहा मध्यप्रदेश के साथ साझी विकास यात्रा की अपार संभावनाएं।

rktvnews

Leave a Comment