RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय का19वां वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण हर्षोल्लास संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 22 दिसम्बर।अत्याधुनिक शिक्षा प्रदान करने वाले ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय का 19वां वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम ‘डायवर्सिटी संगम’ नामक अद्भूत थीम के साथ धूम-धाम से 22 दिसम्बर को सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि स्वरूप पधारे गुरूकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति आचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार तिवारी, आरा नगर निगम की महापौर इन्दु देवी, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. रणविजय कुमार, सुमन जैन, डॉ. सविता रूंगटा, डॉ. कुमार जितेन्द्र, लालदास राय, ई. धीरेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार जैन, प्राचार्या डॉ. सीपी जैन, डॉ. हर्षित जैन, अरिहन्त, सिद्ध, जिनवाणी आदि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं फ्रुट बास्केट प्रदान कर किया गया। स्वागत भाषण विद्यालय के निदेशक डॉ. आदित्य बिजय जैन ने विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय परिवार पर भरोसा करने हेतु कृतज्ञता ज्ञापित किया।
प्राचार्या डॉ. सीपी जैन ने वर्ष भर विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के उत्साह की प्रशंसा किया। साथ ही बताया कि विद्यालय की गतिविधियों में अभिभावकों का भी भरपूर सहयोग मिलता है।
मंच संचालन वाइस प्रिंसिपल डॉ. सर्वेश कुमार के मार्गदर्शन में वर्ग 6 की श्रेया और अनन्या एवं वर्ग 9 के शिवम एवं सिमरन द्वारा बखुबी निभाया गया।ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय अपनी स्थापना काल से ही अत्याधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ-साथ राष्ट्रीयता और भारतीय परम्पराओं पर विशेष ध्यान देते हुए प्ले ग्रुप से वर्ग 12 तक की शिक्षा प्रदान करता है।उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र-छात्राओं को वेल बिहेव्ड के लिए क्रिशा अग्रवाल, प्रिंस पाण्डेय, जयन्त ओझा, अनुश्का कुमारी, मोस्ट सोशल एंड कॉन्शस के लिए रिधी कुमारी एवं रोशनी पाण्डेय, बेस्ट न्यूज परफॉर्मर के लिए अनुष्का सिंह, नव्या जैन, बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन के लिए प्रियांशु रंजन, डान्स एण्ड म्यूजिक अमिषी आर्या एवं गुलाल नंन्दनी के अतिरिक्त वर्ष भर में शत् प्रतिशत कक्षा में उपस्थिति के लिए आराध्या कुमारी, क्रीतिका, अर्पित, आरव, प्रितम रंजन, रिशु, अन्जली ब्याहुत, खुशी, आकृति, आकर्ष, आयुष, सिमरन, आराध्या, शिवम, आराध्या, कर्ण, पियुष मिश्रा, आश्रय, प्रतिक्षा, दिवाकर राज, आलोक, अनुष्का, शिवम को प्राप्त हुआ। इनके अतिरिक्त वर्ष भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त करने वाले को चैम्पियन ऑफ चैम्पियन्स का अवार्ड वर्ग 3 की अनुष्का सिंह और वर्ग 4 के सिद्धान्त कुमार को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में फिटलेटिक सोसायटी पटना के श्री प्रदीप जैन, प्रज्ञ जैन, हेमन्त अग्रवाल, रेशू जैन, डॉ. अन्नपूर्णा प्रसाद, डॉ. लतिका प्रकाश, अजित राय, सुनील राय, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. राखी अग्रवाल, डॉ. किरण, बीना जैन, मातादीन अग्रवाल, अखिल कृष्ण, जयप्रकाश अग्रवाल, अनिल जैन, प्रेम शंकर सिंह, सुषमा अग्रवाल, तान्या, निशित ज्ञान, विभू जैन, प्राची जैन, प्रिंस, अनमोल, सालिका, सोनू राय, साकेत जैन, परिमल जैन, मनीष जैन, भावेश, अंशु जैन, डॉ. श्वेता जैन, मनोज गुप्ता, संजीव कुमार, मनीष अग्रवाल, पंकज प्रभाकर, कमल कुमार जैन, कृष्ण माधव अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, रवि चन्द अग्रवाल, रामदास राही, अमोद पाण्डेय, सिद्धार्थ अग्रवाल आदि अतिथिगण उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में चतुरानन ओझा, राकेश पाठक, अमित वर्मा, आलोक कुमार, विजय, तबस्सुम बानो, दीक्षा, नेहा, बिट्टू सिंह, सुजाता, धीरेन्द्र, रविरंजन, गुड़िया, रेशमी, सोहन, हरिशंकर, जयप्रकाश, सरोज, सनी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग अंतर्गत लिखित परीक्षा की कदाचारमुक्त एवं विधि व्यवस्था हेतु बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:खेत जोतने को लेकर प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लाचित दिवस पर लाचित बोरफूकन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

लाठीचार्ज के विरोध में अभाविप ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

rktvnews

सिनेमा वास्तव में तब अंतर्राष्ट्रीय बन जाता है जब यह बड़े पैमाने पर दर्शकों के साथ जुड़ जाता है: निर्देशक रॉबर्ट कोलोडनी

rktvnews

Leave a Comment