RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के पंचायत जांगी ग्राम कोरी के बिरहोर टोला का किया निरीक्षण।

आदिम जनजाति परिवारों को मिल रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित ली जानकारी।

अभिभावकों से की बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील।

शत प्रतिशत आदिम जनजाति परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं से करें लाभान्वित: रमेश घोलप

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)13 अप्रैल।रविवार को उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के जांगी पंचायत ग्राम कोरी के बिरहोर टोला का निरीक्षण करने पहुंचे।इस दौरान जेएसएलपीएस की महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। मौके पर बिरहोर कॉलोनी के सभी परिवारों के साथ बैठ उनको मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाओं का बारी-बारी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी परिवारों के बीच शैक्षणिक स्थिति पर विशेष चर्चा किया और बच्चों से लेकर बड़ों तक के शिक्षा स्तर की जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में बिरहोर बस्ती में रह रहे आदिम जनजाति परिवारों को मिल रहे सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणरी योजनाओं के लाभ से संबंधित जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरिया से लिया। आगे उन्होंने मौके पर उपस्थित जिला आपूर्ति पदाधिकारी और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी आदिम जनजाति परिवार के सदस्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ से वंचित हैं वैसे शत प्रतिशत लाभुकों को लाभान्वित करें। वहीं बिरहोर टोला का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आदिम जनजाति परिवार के बच्चे को शिक्षित/ साक्षर बनाने के उद्देश्य से उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को पठन पाठन के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय भेजने की बात कही। जिससे आदिम जनजाति परिवार के बच्चे शिक्षित व साक्षर बन सकें।
मौके पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रीना साहू, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चिकित्सा प्रभारी, थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान की एक और अभिनव पहल- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आधारित गिग वर्कर्स के कल्याण के लिए विधेयक पारित करने वाला पहला राज्य।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री मोदी का वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय सराहनीय : मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

चतरा:सीएसआर कार्यों की प्रगति को लेकर उपायुक्त की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

बागपत:पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने रंग ए दोआब कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:प्रथम अंतर विद्यालय साफ्ट बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में लोटस इंटरनेशनल विद्यालय विजयी।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र का निरीक्षण, की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment