RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : राहुल तिवारी ने भरत तिवारी के परिजनों को दिया न्याय दिलाने का भरोसा।

भरत तिवारी के पिता व परिजनों से मिलते पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)28 जून। पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने घटना की न्यायिक जांच कराने के निर्णय को सही ठहराते हुए न्याय मिलने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जाॅच सुनिश्चित कराई जायेगी और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच मे सच्चाई सामने आयेगी और दोषियों को सजा मिलेगी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री नागमणि द्वारा दिए गये बयान पर पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने कहा कि जगदेव बाबू जैसे सपूत के वे कपूत हैं। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि नागमणि जी के पिता थाना मे पानी के लिए तड़प रहे थे और उनकी मृत्यु हो गई । जगदेव बाबू के पुत्र नागमणि जी का बयान अशोभनीय है। पूर्व मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वे दलितों एवं शोषितों की राजनीति नहीं करते बल्कि मलाई की राजनीति करते हैं। वे सत्ता और पद की राजनीति करते हैं।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने जैसलमेर में BSF के सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

शेमारू उमंग के शो ‘श्रवणी’ के सेट पर अभिनेत्री आरती सिंह बनीं प्रैंक्स्टर, जानिए!

rktvnews

रोजगार मेले के तहत, प्रधानमंत्री 30 नवंबर को विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में नवनियुक्त कर्मियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

rktvnews

झारखण्ड:रीढ़ विहीन मुख्यमंत्री हैं चंपाई सोरेन : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

महेन्द्रगढ़:राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय ने किया 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2024 का शुभारंभ।

rktvnews

नैनीताल:जिलाधिकारी वंदना सिंह ने अमगढ़ी में जनसुनवाई के दौरान अगस्त माह में आई दैवीय आपदा से प्रभावित डौन,परेवा, ओखलढूंगा गांव का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment