RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

नवादा: आगामी 9 दिसंबर के लोक अदालत को ले जिला विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक।

नवादा/बिहार 30 अक्टूबर।जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा पुरूषोत्तम मिश्र के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा कुमारी सरोज कीर्ति के प्रकोष्ठ में आज बैठक आयोजित हुई। दिनांक 09.12.2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में नवादा न्यायमंडल के सभी न्यायालयों में लंबित सुलहनीय योग्य वन वादों टेलीफोन वादों एवं बिजली वादों के अधिक से अधिक सुलह के आधार पर निष्पादन करने के संबंध में चर्चा की गयी।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के द्वारा बैठक में उपस्थित वन विभाग के रेंजर को यह निर्देश दिया गया कि सभी प्रकार के सुलहनीय मामले में पक्षकारों को नोटिस निर्गत करें एवं वन विभाग के सुलहनीय योग्य लंबित वादों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा कार्यालय में दाखिल किया जाय ताकि अधिक से अधिक सुलहनीय मामले का निष्पादन हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जाय।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के द्वारा बैठक में उपस्थित बिजली विभाग को यह निर्देश दिया गया कि नवादा न्यायमंडल के आपराधिक न्यायालयों में बिजली विभाग से संबंधित सुलहनीय योग्य लंबित मामले को एकत्रित कर सुलहनीय योग्य चिन्हित वादों को अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करें।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, के द्वारा बैठक में उपस्थित दूर संचार विभाग के पदाधिकारी यह निर्देश दिया गया कि टेलीफोन से संबंधित सुलहनीय योग्य लंबित मामले को एकत्रित कर सुलहनीय योग्य चिन्हित वादों को अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि उक्त वादों में पक्षकारों को सूचित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन किया जा सके।
इस मौके पर वन विभाग के रेंजर, बिजली विभाग के पदाधिकारी रंजीत कुमार, सहायक विद्युत अभियंता राजस्व एवं कर्मचारी राजेश कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, स्थायी लोक अदालत नवादा के सहायक सुशील कुमार उपस्थित हुए।

 प्रमुख बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक

नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायाधीष सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा पुरूषोत्तम मिश्र के निर्देष के आलोक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा कुमारी सरोज कीर्ति के प्रकोष्ठ में दिनांक 30.10.2023 को एक बैठक सम्पन्न हुुई। जिसमें दिनांक 09.12.2023 को आयोजित होने वाले राष्टीय लोक अदालत के संबंध में आवश्यक विचार विमर्ष के लिए जिले के प्रमुख सरकारी बैंकों एवं निजी बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक किया गया। बैठक के क्रम में विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने आष्वस्त किये कि वे लोग अपने अपने बैंकों के ऋण वादों के निष्पादन के संबंध में लगातार प्रयास कर रहे हैं तथा पक्षकारों को सूचित कर रहे हैं जिससे कि अधिक से अधिक वादों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जा सके। बैठक में ऋणवादों के नोटिसों के शत प्रतिषत तामिला के संबंध में विचारविमर्ष किया गया। उन्होंने ने बताया कि नोटिसों के तामिला पर ही बैंकऋण वादों का निष्पादन संभव है। बैठक के क्रम में चिन्हित पूर्व विवादित मामले में पूर्व बैठक/पूर्व परामर्श की संख्या एवं चिहिन्त वादों की सूची के संबंध में भी विचार विमर्ष किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा ने बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के सफलता हेतु जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों की सूची बैंक पदाधिकारियों को प्रचार प्रसार हेतु उपलब्ध कराया गया ताकि अधिक से अधिक बैंकऋण वादों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सुनिश्चित हो सके।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा कुमारी सरोज कीर्ति के अतिरिक्त क्षेत्रीय प्रबंधक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेेट बैंक, शाखा प्रबंधक, पंजाब नेषनल बैंक, नवादा, बैंक आॅफ इंडिया, नवादा, केनरा बैंक, नवादा, इंडियन ओभरसीज बैंक, नवादा, यूनियन बैंक आफ इंडिया, नवादा, इंडियन बैंक, नवादा आई0डी0बी0आई0 बैंक, नवादा तथा यूको बैंक के अधिकारीगण एवं सुषील कुमार, पेशकार, लोक अदालत, नवादा उपस्थित हुए।

Related posts

गिरिडीह:जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जितेंद्र कुमार दुबे की उपस्थिति में कृषि वर्ष 2025-26 में सम्पादित किये जाने वाले फसल का CCE AGRI APP एवं DGCES के माध्यम से फसल कटनी प्रयोग सम्पादित किये जाने के निमित्त प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

rktvnews

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्यूज़ 18 द्वारा आयोजित ‘डायमण्ड स्टेट समिट’ में किया प्रतिभाग।

rktvnews

अटल नवाचार मिशन ने भारत के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए तीन अभिनव संसाधन लॉन्च किए।

rktvnews

भोजपुर: विधान पार्षद ने किया अमर शहीद जगदेव प्रसाद ट्रस्ट सह शोध संस्थान के भवन के जीर्णोद्वार कार्य का शिलान्यास।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित।

rktvnews

भोजपुर : समाजसेवी नंद किशोर तिवारी की पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment