RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रयास “एक कोशिश बदलाव का” फाउंडेशन के द्वारा शांति मेमोरियल ब्लड सेंटर में हुआ रक्तदान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जून। शनिवार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था प्रयास “एक कोशिश बदलाव का” फाउंडेशन के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय शांति मेमोरियल ब्लड सेंटर में किया गया यहां बहुत सारे रक्तदाता ने अपना रक्त दान किया।संस्था के डायरेक्टर कुमार मंगलम ने बताया कि रक्तदान महादान होता है रक्तदान के द्वारा लोगों के जिंदगियां बचाई जाती हैं रक्तदान करने वाले स्वैक्षिक रक्तदाता जो कि बिना किसी स्वार्थ के रक्तदान करते उनके लिए आज रक्तदाता दिवस 14 जून को मनाया जाता है और हम पूरे स्वैच्छिक रक्तदाता को धन्यवाद देते हैं कि उनके कारण आज बहुत से लोगों की जिंदगी बचती है जिन्हें रक्त की आवश्यकता होती है। रक्तदान करने वालों में उत्सव राज ,उज्जवल कुमार, सूरज कुमार, अभिमन्यु कुमार ,सागर कुमार, कुमार मंगलम ,आदित्य कुमार ,मनीष सिंह, नीतीश कुमार तथा बहुत सारे रक्तदाता थे धन्यवाद ज्ञापन संस्था के कोषाध्यक्ष कुमार प्रतीक ने किया और कहा कि सभी रक्तदाता पुण्य का काम कर रहे हैं इस अवसर पर कुमार प्रतीक ,मृत्युंजय कुमार ,भुवन पांडे, निखिल कुमार ,प्रवीण कुमार ,रघुराज तिवारी ,सौरभ पटेल तथा अन्य लोग उपस्थित थे सभी रक्तदाता को एक मोमेंटो देकर उनके स्वैक्षिक कार्य के लिए संस्था के तरफ से सम्मान किया गया तथा रक्त के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम करने वाली संघर्ष समिति के नवीन राय को भी सम्मानित किया गया।

Related posts

बागपत:विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 50 लाभार्थियों को मिली टूल किट, युवा उद्यमी को मिला एक लाख का ऋण।

rktvnews

11 अगस्त को आईआईसीसी का चुनाव: आईआईसीसी को बचाने का आख़िरी मौक़ा : अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

किसी को उजाड़ कर बसे तो क्या बसे: हैदराबाद के जंगलों की चीख

rktvnews

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने रोड सेफ्टी एवं स्कूल सुरक्षित वाहन पॉलिसी को लेकर की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:सदर अस्पताल मे बच्चा चोरी का प्रयास विफल – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर:’खेलो बिहार-बिहार पुलिस के साथ’ अभियान अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment