RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बक्सर जिले के डुमराव प्रखंड अंतर्गत कृष्णाब्रह्म में कैरियर काउंसलिंग आयोजित।सैंकड़ों युवाओं ने उठाया लाभ।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,23 अप्रैल।आज 23 अप्रैल 23 को बक्सर जिले के डुमरांव प्रखण्ड अंर्तगत कृष्णाब्रह्म स्थान पर अस्सिस्टेंट कमाण्डेन्ट सीआरपीएफ आशुतोष पाण्डेय के संरक्षण में कैरियर कॉउंसलिंग का सफल आयोजन किया गया।आयोजन का मुख्य उद्देश्य ‘छात्रों/अभ्यर्थियों के बेहतर भविष्य हेतु मार्गदर्शन’ था।इस कार्यक्रम में आरंभिक मार्गदर्शक सिविल सेवा सलाहकार अजीत कुमार पाण्डेय ने छात्रों/अभ्यर्थियों को सिविल सेवा में जाने के बेहतर रणनीतियों पर चर्चा की तथा छात्रों ने भी उनसे कई सवाल पूछकर अपनी जानकारी हासिल की।अजित कुमार पाण्डेय ने छात्रों को बताया कि सिविल सेवा की तैयारी एक सतत एवं बेहतर रणनीति के द्वारा ही की जा सकती हैं ।अन्य मार्गदर्शको में अंकित सिंह(कैरियर कोच) ने चैटजीपीटी का प्रभावशाली उपयोग करने का तरीका बताया ।सीडीएस/सीएपीएफ प्रिपरेशन एक्सपर्ट रितेश ओझा ने छात्रों/अभ्यर्थियों को बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शित किया।गुरु रितेश ओझा ने छात्रों से वन-टू-वन इंटरैक्ट करके छात्रों के कई सवालों का जवाब दिया। मैडिकल ऑफिसर डॉक्टर तुषार ने मेडिकल की तैयारी के लिए उन्हें एनसीईआरटी किताबों के उपयोग करने का तरीका बताया । एनआईटी इलाहबाद से बी टेक और सीआरपीएफ में सहायक कमान्डेंट शुभम शुक्ला ने इंजीनियर बनने के लिए प्रेरित किया और मार्गदर्शन दिया। आयोजनकर्ता असिस्टेंट कमाण्डेन्ट आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि ऐसे आयोजन भविष्य में जारी रखने की योजना हैं।इसके लिए समाज के अन्य प्रबुद्ध लोगो को साथ आना चाहिए तभी हम ज्यादा बेहतर कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम में वोकेशनल कंप्यूटर कृष्णाब्रम्हा के दीपक कुमार, नीतिश कुमार ,अमित कुमार नीतिश कुमार, संतोष कुमार,अजय कुमार आदि ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया ।

Related posts

कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के भूमि के लिए स्टेडियम गेट और महाजन टोली में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।

rktvnews

चतरा:जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

बिहार विधानसभा की याचिका समिति के अध्ययन दल – 2 के द्वारा रोहतास जिलान्तर्गत स्थलीय यात्रा किया गया।

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज के छात्र का इंडसइंड बैंक द्वारा स्कॉलरशिप हेतु चयन पर प्राचार्या ने दी बधाई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 जुलाई 24

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अल्पसंख्यक संस्थाओं को सक्षम बनाने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ हो रही कार्रवाई :मो० जमा खान मंत्री, अल्पसख्यक कल्याण विभाग

rktvnews

Leave a Comment