RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण:एफआरएस से टीएचआर वितरण नहीं करने वाली सेविकाएं होगी चयन मुक्त : जिलाधिकारी

RKTV NEWS/मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)11 अप्रैल।समन्वित बाल विकास परियोजना संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी के द्वारा डीपीओ आईसीडीएस को निर्देश दिया गया कि वैसे आंगनबाड़ी सेविकाएं जो एफआरएस के माध्यम से टीएचआर वितरण नहीं कर रही हैं अथवा नहीं करने हेतु किसी अन्य को भ्रमित करती हैं, उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए चयन मुक्ति का प्रस्ताव दिया जाए। जिलाधिकारी के द्वारा वैसे सभी सीडीपीओ को निर्देश दिया गया कि जिनके यहां कार्य स्थगित है या कम मात्रा में हुआ है उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाए। डीपीओ आईसीडीएस को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन संध्या 5:00 बजे कम उपलब्धि वाले परियोजनाओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कार्य में प्रगति लाइ जाय ।
दरअसल जिलाधिकारी के द्वारा जिला अंतर्गत चलाए जा रहे हैं पोषण पखवाड़ा की समीक्षा बैठक की जा रही थी, जिसके दौरान डीपीओ आईसीडीएस के द्वारा बताया गया कि कुछ प्रखंडों में सेविकाओं द्वारा टीएचआर वितरण के कार्य में आनाकानी की जा रही है उस पर जिलाधिकारी के द्वारा यह निर्देश दिया गया।
जिला में चलाए जा रहे पोषण पखवाड़ा के संबंध में डीपीओ आईसीडीएस के द्वारा बताया गया कि यह सातवां पोषण पखवाड़ा है जो पिछले 8 अप्रैल से प्रारंभ किया गया है और 22 अप्रैल तक जिला में चलेगा। इस दौरान कुपोषण के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है एवं बच्चों को स्वच्छता एवं महिलाओं को पोषण से संबंधित जानकारी दी जारही है।
डीपीओ आईसीडीएस के द्वारा बताया गया की पोषण पखवाड़ा- 2025, बच्चों के जीवन के पहले 1000 दिनों पर केंद्रित हैं क्योंकि यह बच्चों के विकास के लिए बेहद अहम वक्त होता है। इस पखवाड़ा अंतर्गत पोषण ट्रैकर के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण सेवाओं की वास्तविक समय की निगरानी की जा रही है। लाभार्थी अब बेहतर पहुंच के लिए पोषण ट्रैकर वेब एप के जरिए खुद पंजीकरण भी कर सकते हैं। ट्रेकर गंभीर कुपोषण का समुदाय आधारित प्रबंधन प्रोटोकॉल ,समस्या का शीघ्र पता लगाने और समुदाय आधारित प्रबंधन में मदद करता है।
पोषण पखवाड़ा अंतर्गत स्वस्थ भोजन विकल्पों को बढ़ावा देकर बचपन को स्वस्थ बनाने पर बल दिया जा रहा है।
बैठक में जिलाधिकारी के साथ डीपीओ आईसीडीएस, सभी सीडीपीओ, पोषण समिति के सदस्य एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

वॉशिंगटन से दिल्ली तक : एप्सटीन की छाया

rktvnews

जयपुर:हमीरगढ़ में ड्यूंस एविएशन एकेडमी का उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

शांति तब सुनिश्चित होती है जब आप युद्ध के लिए सदा तैयार हों: उपराष्ट्रपति

rktvnews

प्लास्टिक मुक्त हो रहा राजस्थान- केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में प्लास्टिक उत्पादों पर रोक, अंदर ले जाने पर जमा करवाने पड़ते हैं 50 रुपए प्रति उत्पाद।

rktvnews

जगदीशपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी,राजेश कुमार का सैनिक कैंटीन जगदीशपुर द्वारा किया गया स्वागत सम्मान।

rktvnews

सारण:बिहार विज़न डॉक्यूमेंट 2047 को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रमण्डल स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment