RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर की समीक्षा बैठक।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 मई।आज सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में Zoom के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिक्रमण हटाने हेतु सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, नगर आयुक्त, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि बाजार क्षेत्रों, सड़क परियोजनाओं, नालों एवं नहरों सहित सभी सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापक एवं सघन अभियान चलाया जाए। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर एवं नगर आयुक्त, भोजपुर को गोला मंडी को व्यवस्थित रूप से स्थानांतरित (शिफ्ट) करने का निर्देश दिया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके।
उन्होंने कहा कि सड़कों, बाजारों एवं अन्य स्थानों पर अतिक्रमण के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या, यातायात जाम तथा जलजमाव जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं। आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि सभी नालों की उगाही/सफाई का कार्य हर हाल में मानसून से पहले पूर्ण कर लिया जाए। यदि किसी नाले पर अतिक्रमण है, तो उसे अविलंब हटाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि जल निकासी बाधित न हो।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बाजार क्षेत्रों, सड़क निर्माण स्थलों एवं नालों पर बने सभी स्थायी एवं अस्थायी अवैध संरचनाओं को हटाया जाए। साथ ही सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर निगम की टीम, दंडाधिकारी एवं पुलिस बल संयुक्त रूप से कार्रवाई करें, ताकि अभियान प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति पुनः अतिक्रमण करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना एवं प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाए।
बैठक में नगर आयुक्त भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, डीसीएलआर आरा सदर, अंचलाधिकारी आरा सदर, कार्यपालक अभियंता (RCD), कार्यपालक अभियंता (बाढ़ नियंत्रण) एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:महिला सुरक्षा के नाम पर लूट! परिवहन विभाग की वीएलटीडी योजना सवालों के घेरे में : संतोष सिंह परिहार

rktvnews

इंदौर शहर सहित जिले के ग्रामीणों क्षेत्र की नदी, तालाबों से अतिक्रमण हटाने के लिये चलेगा अभियान।

rktvnews

ग्राउंड जीरो’ के निर्देशक तेजस प्रभा विजय देओस्कर ने इमरान हाशमी को बताया एक शाय एक्टर।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा प्रखंड में एनपीएस, यूपीएस के विरोध में काला बिल्ला लगा किया कार्य।

rktvnews

रामगढ़:आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविरों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री से मिले साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ।

rktvnews

Leave a Comment