RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:नव निर्मित मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए ज्ञानपुर में गाजा बाजा के साथ निकली कलश यात्रा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 मार्च।बड़हरा के ज्ञानपुर सेमरिया गांव में नव निर्मित मां दुर्गा, मां काली व वीर बजरंगबली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। रंग बिरंगे परिधानों में करीब 5000 की संख्या में श्रद्धालु सिर पर कलश लिए नव निर्मित मंदिर का परिक्रमा किया। गाजे बाजे, ऊट, घोड़ा के नगर भ्रमण करते हुए पैदल व वाहन से सिन्हा गंगा नदी घाट पहुचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल लेकर वापस महायज्ञ स्थल पहुचे। यज्ञशाला में कुंड के समीप कलश को रख पूजा अर्चना किया। शाम 4 बजे से विद्वानों द्वारा प्रवचन कार्यक्रम व आरती हुआ। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दूर दराज के लोग काफी संख्या में पहुचने लगे। आधा दर्जन से अधिक पंडितों के वेद ध्वनि से पूरा इलाका भक्तिरस में डूब गया है। वही यज्ञ स्थल के समीप मेला जैसा नजारा बन गया है। एक मनोरंजन के लिए चरखी, झूला, कार बच्चों को आकर्षित कर रहा है। वही जलेबी, छोला, मिठाई की सजी दुकानें, श्रृंगार प्रशाधन की सामान महिलाओं को आकर्षित कर रही।

Related posts

बिहार: इसरो के सहयोग से आपदाओं से और मजबूती से लड़ेगा बिहार।

rktvnews

देहरादून:राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित ’’प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह’’ में मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

बढ़ता पर्यटन ‘जम्मू-कश्मीर में बदलाव’ का एक जीवंत उदाहरण: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नगालैंड के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:नोडल पदाधिकारियों की ऑनलाइन परीक्षा संपन्न ,जवाबदेही, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष जोर।

rktvnews

Leave a Comment