RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह विजयोत्सव पर किया गया रक्तदान।केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह हुए शामिल।

कुंवर सिंह की याद में रक्तदान करने वाले नमनीय:मंत्री आर के सिंह।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 अप्रैल।वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर प्रयास एक कोशिश बदलाव का स्वयंसेवी संगठन द्वारा स्थानीय रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 14 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। इस मौके पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी,भोजपुर राजकुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिन्हें बुके देकर रेड क्रॉस की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर बांकुरा बाबू कुंवर सिंह की के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण से हुआ ।तत्पश्चात रक्तदान करने वाले युवाओं से मिले और उनका हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह इतिहास के स्वर्णिम अध्याय रहे हैं। इन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध 80 वर्ष की उम्र में तलवार उठाई और अपने पराक्रम से उन्हें पराजित किया। स्वतंत्रता आंदोलन के प्रथम महानायक वीर कुंवर सिंह के विजय दिवस पर शत-शत नमन करता हूं। उनकी याद में इन सभी युवाओं को भी नमन करता हूं जिन्होंने उनके आन बान शान में रक्तदान किया। उर्जा मंत्री रक्तदान करने वाले युवाओं को मेडल देकर सम्मानित भी किया। समिति के अध्यक्ष कुमार प्रतीक और सचिव कुमार मंगलम और अमन की ओर से अंग वस्त्र और पेंटिंग देकर ऊर्जा मंत्री को सम्मानित किया गया। नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन जी अपने सहयोगियों के साथ विशेष रुप से उपस्थित रहे। रक्तदान डोनेशन कमेटी के कन्वेनर डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा, विजय कुमार मेहता, शमशाद प्रेम उपस्थित रहे।
रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव, वाईस चेयरमैन डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह ,मेडिकल अफसर डॉक्टर बी पी सिंह, डॉक्टर के के सिंह, अधिवक्ता तारकेश्वर नाथ ठाकुर, अवधेश पांडे, रामकुमार सिंह सिद्धार्थ कुमार सिंह आदि रहे।
रक्तदान करने वालों में उज्जवल राय ,राहुल कुमार सिंह, अंशु कुमार,कुमार मंगलम, विवेक सागर, सतीश शर्मा ,रितेश कुमार, रजनीश ओझा, अरुण कुमार, राहुल ठाकुर ,विशाल जैन ,राकेश कुमार सिंह, अभिषेक सिन्हा, धर्मेंद्र पांडे थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमारी ज्योति,विभू जैन नीतीश कुमार, पुलकित, कुणाल, नीरज कुमार, विजय, अमन, अक्षत पांडे, राहुल कुमार, आनंद कुमार आदि की सक्रिय भूमिका रही। युवाओं द्वारा कुंवर दादा अमर रहे, आर के सिंह जिंदाबाद आदि के जय घोष होते रहे।

Related posts

27 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

अपर समाहर्ता नवादा ने हिन्दी दिवस के अवसर पर समाहरणालय संवर्ग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाई।

rktvnews

देहरादून:लोक भवन में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

चतरा:जिले में झोला-छाप डॉक्टरों व अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन का शिकंजा, कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

भोपाल:दीन-दुखियों की सेवा का संकल्प प्रेरणादायी और अनुकरणीय : राज्यपाल

rktvnews

राजभवन में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया!राज्यपाल को बालिकाओं, बहनों ने रक्षासूत्र बांधे।

rktvnews

Leave a Comment