RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने नगर पालिका खेकड़ा के बने रैन बसेरा का किया स्थलीय निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश।

जिलाधिकारी खेकड़ा नगर पालिका का किया निरीक्षण।

लीगेसी वेस्ट (कचरे के ढेर )का निरीक्षण किया और जांच कमेटी गठित की।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)21 दिसंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नगर पालिका परिषद खेकड़ा के पाठशाला पुलिस चौकी के नजदीक संस्कृत महाविद्यालय परिसर में बने अस्थाई रैन बसेरा का निरीक्षण किया पिछले वर्ष रैन बसेरे में रुके राहगीरों से दूरभाष पर वार्ता की जिसमें रोहित शर्मा रवि शर्मा से गत् वर्ष रुके रैन बसेरे में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया जो फीडबैक सही मिला जिलाधिकारी ने चौराहा पर रैन बसेरा व फ्लेक्स बैनर लगवाए जाने के निर्देश दिए जिससे कि इनका राहगीरों को लाभ प्राप्त होना चाहिये।
उन्होंने कहा रैन बसेरा में रजिस्टर रखा होना चाहिए मौके पर रजिस्टर रखा मिला और उसका सत्यापन किया जिलाधिकारी ने रैन बसेरे में मोटे रजाई गद्दे लगाए जाने के निर्देश दिए उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कल पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा है जो परीक्षार्थी इसका लाभ लेना चाहिए उन्हें इसका लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा संबंधित एसडीएम व अधिशासी अधिकारी का रेन बसेरा के बॉर्डर पर नाम मोबाइल नंबर अवश्य लिखा होना चाहिए ।
उन्होंने रैन बसेरे में उपलब्ध सुविधाओं जैसे बिस्तर, कंबल और स्वच्छता का भी निरीक्षण किया और इसे और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की वे जरूरतमंद लोगों को अलाव और रैन बसेरे की जानकारी दें ताकि अधिकतम लोग इसका लाभ उठा सकें।
जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद खेकड़ा का निरीक्षण किया उन्होंने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीका देखी उन्होंने उपस्थिति पंजीका का अवलोकन किया जो कर्मचारी जिन स्थानों पर कार्य कर रहे थे उनके संबंध में जानकारी प्राप्त की उन्होंने यह भी निर्देश दिए की कर्मचारियों की ड्यूटी समय से चेक करते रहें और शहर में साफ सफाई बेहतर व्यवस्था रहनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने खेकड़ा नगर पालिका के लीगेसी वेस्ट यानी विरासत अपशिष्ट, कचरे का निरीक्षण किया जो 15 वे वित्त आयोग से 2021 में 87 लाख रुपए का स्वीकृत हुआ था जिसका कार्य क्रियाशील नहीं मिला जिसमें एक महा पूर्व ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खेकड़ा कृष्ण कुमार भड़ाना ने जायजा लिया था कार्य न होने पर संबंधित को पर जुर्माना किया उसके बाद 10% ही कार्य अभी हुआ है जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की जिलाधिकारी ने लीगेसी वेस्ट की तीन सदस्य अधिकारियों की जांच कमेटी गठित की जिसमें ग्रामीण अभियंत्रण अधिशासी अभियंता पूनम ,पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता नीतीश व लेखा अधिकारी ज्योति लेखरा को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी के के भड़ाना, जूनियर इंजीनियर विजेता सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून:प्रेस कांउसिल के सब कमेटी के सदस्यों ने की सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से भेंट।

rktvnews

दरभंगा:संविधान दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

औरंगाबाद:मकर संक्रांति महोत्सव- 2025 का आयोजन।

rktvnews

पुरानी बातें!

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

नही चाहिए कंपनी राज-दिलराज प्रीतम

rktvnews

Leave a Comment