RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:संविधान दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )27 नवम्बर। मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में सभी न्यायिक पदाधिकारी,अधिवक्ता संघ के सदस्यगण,न्यायालय कर्मियों आदि के द्वारा संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने संविधान के महत्व को बताते हुए कहा कि संविधान हमें आजादी और समानता के साथ जीने का अधिकार देता है।
भारतीय लोकतंत्र का आधार संविधान हीं है,जिनके आदर्शों का पालन करना हम सब का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि संविधान में प्रावधानित मौलिक अधिकार हमें हमारा हक दिलाता है तो मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियों का पालन करने की नसीहत देता है। लोग अधिकारों को तो याद रखते हैं परंतु कर्तव्यों को भूल जाते हैं। स्वच्छ लोकतंत्र के लिए दोनों हीं आवश्यक है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने नशा मुक्ति दिवस पर सभी को नशापान नहीं करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि नशापान जीवन के लिए अभिषाप है।
कितने लोगों ने नशापान कर अपने जीवन को नुकसान पहुंचाया है।आज संकल्प लें कि नशा से स्वयं भी दूर रहेंगे और लोगों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव रंजन देव ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि हर संभव प्रयास किया जाए की न्याय तक सबकी पहुंच हो।
कार्यक्रम में सभी न्यायिक पदाधिकारी,अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारी व पारा विधिक स्वयंसेवकगण आदि मौजूद थे।

Related posts

दुमका-अमडापाड़ा मुख्य पथ की मरम्मति एवं पुनर्निर्माण हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

आईपीएफ के संस्थापक महासचिव और भाकपा-माले केंद्रीय कंट्रोल कमिशन के पूर्व चेयरमैन दिग्गज नेता का• राजाराम का निधन!जिला कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:दिशा एक प्रयास की टीम ने बिहिया चौराहा बाजार से दो बालश्रमिकों को कराया मुक्त।

rktvnews

झारखंड:नाबार्ड के सहयोग से चल रहीं योजनाओं को गति देः मुख्य सचिव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने स्व राजीव गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत विकास हेतु क्लस्टर योजना की प्रगति की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment