RK TV News
खबरें
Breaking News

औरंगाबाद:मकर संक्रांति महोत्सव- 2025 का आयोजन।

RKTV NEWS/औरंगाबाद (बिहार)15 जनवरी। मंगलवार को कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सांसद काराकाट राजाराम सिंह एवं जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल द्वारा संयुक्त रूप से काली स्थान सोन तट दाउदनगर में मकर संक्रांति महोत्सव- 2025 कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
समारोह की शुरुआत सर्वप्रथम बिहार गीत गायन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
तत्पश्चात सांसद, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला स्तरीय अन्य वरीय पदाधिकारी एवं अन्य विशिष्ट जनप्रतिनिधि द्वारा दीप प्रज्वलन कर विधिवत महोत्सव का उद्घाटन किया गया।
सांसद, जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी एवं सभी विशिष्ट अतिथियों को पौधा, एवं शाल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न स्कूलों का छात्र एवं छात्राओं द्वारा मेहंदी, रस्साकशी, पतंग बाजी, बैलून एवं अन्य प्रतियोगिता कराया गया। इसके अतिरिक्त स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिय पदाधिकारी द्वारा पतंग उड़ाया गया। कार्यक्रम स्थल को सुंदर बनाने के लिए जगह- जगह सेल्फी प्वाइंट एवं फूलों द्वारा सजाया गया था जहां जिला पदाधिकारी,पुलिस अधीक्षक एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा सेल्फी लिया गया।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्रवाद के प्रखर उद्गाता थे प्रो बलराज मधोक : भारतभूषण

rktvnews

रोहतास :भोज भंडारे के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ समापन।

rktvnews

संवैधानिक पद सजावटी नहीं होते; लोकतंत्र में हर नागरिक सर्वोच्च होता है: उपराष्ट्रपति

rktvnews

गढ़वा:धुरकी में वनभूमि पर अवैध बालू भंडारण एवं पेड़ों की कटाई का मामला गंभीर, उपायुक्त ने DFO से जांच एवं कार्रवाई का किया अनुरोध।

rktvnews

बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से प्रदेश के आर्थिक व औद्योगिक विकास को मिली गति: गहलोत

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में ‘युद्धक्षेत्र निगरानी प्रणाली-संजय’ को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

Leave a Comment