RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत में ‘हला मोदी’ कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

कुवैत में प्रवासी भारतीयों की गर्मजोशी और स्नेह असाधारण है: प्रधानमंत्री

RKTV NEWS/नई दिल्ली 21 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कुवैत के शेख साद अल-अब्दुल्ला इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम ‘हला मोदी’ में भारतीय समुदाय के एक बड़े समूह को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में कुवैत के विभिन्न समुदायों के भारतीय नागरिक शामिल हुए।
प्रधानमंत्री का समुदाय ने असाधारण गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय समुदाय ने भारत-कुवैत संबंधों को बहुत समृद्ध किया है। भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कुवैत के महामहिम अमीर को उनके विनम्र निमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि 43 वर्षों के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री सदियों पुरानी मित्रता को और मजबूत करने के लिए कुवैत की यात्रा कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने कुवैत के विकास में समुदाय की कड़ी मेहनत, उपलब्धि और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसे स्थानीय सरकार और समाज द्वारा व्यापक रूप से मान्यता दी गई है। उन्होंने भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए कुवैत के नेतृत्व को धन्यवाद दिया। कुवैत और खाड़ी के अन्य स्थानों में भारतीय श्रमिकों को समर्थन देने के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करते हुए, उन्होंने सरकार द्वारा शुरू की गई प्रौद्योगिकी-आधारित पहलों, जैसे ई-माइग्रेट पोर्टल, के बारे में बात की।
प्रधानमंत्री ने भारत के विश्वबंधु, यानि दुनिया का मित्र, दृष्टिकोण को रेखांकित किया। उन्होंने भारत की तीव्र प्रगति और परिवर्तन, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी, अवसंरचना और सतत विकास, के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के अलावा, भारत फिनटेक में वैश्विक अग्रणी देश है, स्टार्ट-अप क्षेत्र में तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक शक्ति है और दुनिया भर में सबसे अधिक डिजिटल रूप से जुड़े समाजों में से एक है। उन्होंने वित्तीय समावेश, महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास और समावेशी विकास जैसी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। विकसित भारत और नए कुवैत की दोनों देशों की साझा आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करते हुए, उन्होंने रेखांकित किया कि भारत और कुवैत के लिए एक साथ काम करने के बहुत सारे अवसर हैं। भारत की कौशल क्षमता और नवाचार दोनों देशों के बीच नई साझेदारी को बढ़ावा दे सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने प्रवासी सदस्यों को जनवरी 2025 में भारत में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस और महाकुंभ में भाग लेने का निमंत्रण दिया।

Related posts

भोजपुर:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा पर भाजपा भोजपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी।

rktvnews

गिरीडीह:श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा रोजगार मेला-2026 का आयोजन।

rktvnews

जवाहर नगर के रेजिडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन – जिला निवार्चन अधिकारी ने मतदाताओं को मतदान के लिए किया प्रेरित

rktvnews

देवघर :मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

अन्नकूट कार्यक्रम आयोजित:श्री हनुमान जी महाराज को समर्पित किया गया 56 भोग।

rktvnews

भोजपुर: फिल्म के माध्यम से बाल विवाह,तस्करी और शोषण के प्रति किया गया जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment