RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बक्सर: डीएम ने सामुदायिक पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास एवं ICT लैब का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)22 दिसंबर। शनिवार को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा डुमराँव प्रखंड अंतर्गत +2 सी0पी0एस0एस0 उच्च विद्यालय डुमराँव में सामुदायिक पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास एवं ICT लैब का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।
जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह विद्यालय जिले में मॉडल के रूप में दिख रहा है। इसका श्रेय प्रधानाध्यापक सहित पूरे विद्यालय के शिक्षकों एवं टीम को जाता है। विद्यालय के छात्र/छात्राओं को यूनिफार्म, आई0डी0 कार्ड एवं अनुशासन में उपस्थित थे।
छात्र/छात्राओं को पुस्तकालय, ICT लैब, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, खेलकूद सामग्री का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही विद्यालय अवधि के पश्चात भी स्थानीय छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास एवं ICT लैब की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया।
स्थलीय निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा सिमरी प्रखंड अंतर्गत ढकाईच में अवस्थित आँगनबाडी केन्द्र संख्या 168 के औचक जांच में मात्र 14 बच्चे उपस्थित पाये गये। केंद्र पर संबंधित आँगनबाडी सेविका अनुपस्थित पायी गयी। कोई भी बच्चा ड्रेस कोड में नहीं था। स्थिति काफी असंतोषजनक पायी गयी। इस क्रम में आँगनबाडी सेविका एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सिमरी से स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बक्सर, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

कैबिनेट ने विद्युत क्षेत्र को कोयला आवंटन के लिए संशोधित शक्ति (भारत में पारदर्शी तरीके से कोयला उपयोग में लाने और आवंटन योजना) नीति को मंजूरी दी।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री से एशियन मेन्स इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी जे. भागवत राव ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

अत्याधुनिक बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के साथ कवरत्ती का पहला ऑन-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र से 250 करोड़ रुपये बचाने, 190 लाख लीटर डीजल की खपत कम होने और 58,000 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी होने का अनुमान।

rktvnews

भोजपुर: दौलतपुर प्राचीन मठिया में “कृष्ण गोवर्धन” की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न।

rktvnews

लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली की सफलता को लेकर माले ने निकाला प्रचार जुलूस

rktvnews

पटना:“जीविका दीदी अधिकार केंद्र: शक्ति और समाधान विषय पर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment