RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:सोशल मीडिया शिकायत पर त्वरित संज्ञान, उपायुक्त के निर्देश पर कोनी पंचायत में जांच एवं समाधान की कार्रवाई शुरू।

इटखोरी प्रखंड में स्थल निरीक्षण के बाद जल स्रोत के समुचित उपयोग की दिशा में पहल; पेयजल पखवाड़ा के तहत किया जाएगा विकास कार्य।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)24 अप्रैल।सोशल मीडिया (ट्विटर हैंडल) के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आलोक में, जिसमें इटखोरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनी में पेयजल संकट एवं हैंडपंप के खराब होने की बात सामने आई थी, जिला प्रशासन चतरा द्वारा मामले का त्वरित संज्ञान लिया गया। उपायुक्त रवि आनंद ने तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी, इटखोरी को स्थल जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
निर्देश के अनुपालन में प्रखंड विकास पदाधिकारी, इटखोरी द्वारा ग्राम पंचायत कोनी पहुंचकर संबंधित स्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के क्रम में पाया गया कि उक्त स्थल पर वर्षभर प्राकृतिक रूप से जल का रिसाव होता है, जिसका उपयोग स्थानीय ग्रामीण नहाने-धोने एवं अन्य दैनिक कार्यों में करते हैं। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यह जल स्रोत लंबे समय से विद्यमान है एवं निरंतर प्रवाहित रहता है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित यह दावा कि कोनी पंचायत के ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं एवं दूषित पानी के उपयोग को विवश हैं, तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। उन्होंने बताया कि पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के अंतर्गत वार्डवार सूची के अनुसार खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
स्थल निरीक्षण के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि उक्त जल स्रोत का समुचित प्रबंधन एवं संग्रहण कर उसे उपयोगी बनाया जाएगा, जिससे आमजनों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। इस दिशा में तकनीकी रूप से स्टोरेज एवं लिफ्ट इरिगेशन प्रणाली विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जिले में 24 अप्रैल से 11 मई 2026 तक पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत ऐसे सभी स्थलों की पहचान कर पेयजल संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Related posts

15 दिवसीय “सड़क सुरक्षा सह अभियान” के तहत डॉ राजेंद्र प्रसाद विधि संस्थान, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा सड़क सुरक्षा सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11,921 करोड़ रुपये की 20,658 योजनाओं का किया शिलान्यास / कार्यारंभ एवं उद्घाटन।

rktvnews

वैशाली:महिलाओं की उपलब्धियों को मिलेगा मंच, डीएम वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में वैशाली में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।

rktvnews

भोजपुर:मुजफ्फरपुर व भोजपुर (तेतरडीह) में हुए बलात्कार काण्ड के खिलाफ भाकपा-माले ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला दहन किया।

rktvnews

द्विपक्षीय बधिर क्रिकेट श्रृखंला में भारतीय टीम ने जीतकर रचा इतिहास।

rktvnews

भोजपुर:भारतीय जनता युवा मोर्चा भोजपुर द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment